स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का नर्णिय

स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित अधिकारीगण प्रतिनिधि, मुंगेर आगामी 3 दिसंबर को आयोजित मुंगेर स्थापना दिवस एवं 4 व 5 दिसंबर को आयोजित मुंगेर महोत्सव को जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है. इस मौके पर जहां गंगा महाआरती […]

स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित अधिकारीगण प्रतिनिधि, मुंगेर आगामी 3 दिसंबर को आयोजित मुंगेर स्थापना दिवस एवं 4 व 5 दिसंबर को आयोजित मुंगेर महोत्सव को जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है. इस मौके पर जहां गंगा महाआरती व दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा. वहीं वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर व सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे. स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को प्रभारी जिलाधिकारी सह एडीएम ईश्वर चंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 2 दिसंबर से ही होगा. उस दिन लोगों में स्थापना दिवस व महोत्सव के प्रति जागरूकता के लिए मोटर साइकिल रैली निकाली जायेगी और गंगा महाआरती का आयोजन होगा. साथ ही मुंगेर पोलो मैदान में दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा. जबकि 3 दिसंबर को स्थापना दिवस का कार्यक्रम प्रभात फेरी से प्रारंभ होगा. जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकाली जायेगी. उसी दिन वृक्षारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. साथ ही पूर्वाह्न 11 बजे स्थानीय पोलो मैदान में समारोह का विधिवत उद्घाटन होना है. इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा पोलो मैदान में प्रदर्शनी लगायी जायेगी तथा किसानों के बीच कृषि यंत्र का वितरण व विकलांगों के बीच ट्राइ साइकिल वितरित होंगे. उद्घाटन समारोह के मौके पर ही हेल्दी बेबी शो का भी आयोजन होना है. बैठक में तय किया गया कि स्थापना दिवस की संध्या पर जिले के स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी. ग्रामीण क्षेत्रों तक के विभिन्न विधा के कलाकारों को मंच प्रदान किया जायेगा. जबकि मुंगेर महोत्सव का शुभारंभ 4 दिसंबर को पोलो मैदान मंच से ही किया जायेगा. जिसमें एक वृहद सेमिनार का आयोजन होना है. जिसका विषय होगा ” मुंगेर विरासत और विकास ”. इस विषय पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपना विचार प्रस्तुत करेंगे. इसी दिन योग प्रदर्शन व फुटबॉल मैच का भी आयोजन होना है. जबकि संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के नामचीन कलाकारों को आमंत्रित किया जायेगा. महोत्सव के अगले दिन 5 दिसंबर को बबुआ घाट में नौका दौड़ का आयोजन होना है. बैठक में तय किया गया कि इस मौके पर मुंगेर के इतिहास, कला, साहित्य, धरोहर पर आधारित एक स्मारिका का भी प्रकाशन होना है. बैठक में सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व के निर्वहन का आदेश दिया. बैठक में नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा, वरीय उपसमाहर्ता अखिलेश झा, एसडीओ कुंदन कुमार, जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय, जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा, रेडक्रॉस सचिव जयकिशोर कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >