पैसा पचाने की नियत से किया अपहरण का नाटक

तारापुर : तारापुर बाजार से मंगलवार की शाम कथित रूप से अपहृत श्रवण पासवान को पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर खड़गपुर के प्रसंडो हाई स्कूल से बरामद किया है. लेकिन इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टीएन विश्वास का कहना है कि दूसरे के पैसा पचाने के उद्देश्य से श्रवण ने अपहरण […]

तारापुर : तारापुर बाजार से मंगलवार की शाम कथित रूप से अपहृत श्रवण पासवान को पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर खड़गपुर के प्रसंडो हाई स्कूल से बरामद किया है. लेकिन इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टीएन विश्वास का कहना है कि दूसरे के पैसा पचाने के उद्देश्य से श्रवण ने अपहरण का नाटक किया था.

इस मामले में उससे गहन पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम तारापुर बाजार क्षेत्र से श्रवण पासवान का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था. वह सुलतानगंज थाना क्षेत्र के नोनसार गांव का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि श्रवण असरगंज के नंदकिशोर साह के दुकान पर वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था और उससे 40 हजार रुपये सूद पर लिया था.

बाद में वह दुकान छोड़ कर असरगंज के ही कारू लहेड़ी के दुकान पर काम करने लगा और नंदकिशोर साह के भाई पप्पू साह से 90 हजार रुपये सूद पर लिया था. अचानक उसने अपने अपहरण का स्वांग रचा और आज बरामद भी कर लिया गया. डीएसपी का कहना है कि 90 हजार रुपये को हजम करने के लिए यह अपहरण का नाटक किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >