मुख्य पार्षद के आवास पर शोक सभा का आयोजन फोटो संख्या : 29फोटो कैप्सन : शोकसभा में उपस्थित वार्ड पार्षद. प्रतिनिधि, जमालपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ दौलत पासवान के असामयिक निधन पर बुधवार की संध्या उनके आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में विभिन्न वार्ड पार्षदों के अतिरिक्त मुख्य पार्षद के परिजन भी शामिल हुए. अध्यक्षता पार्षद अर्जुन दास ने की जबकि संचालन पार्षद सनम कुमार ने किया. शोकसभा में मुख्य पार्षद के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया तथा कैंडिल जलाये गये एवं दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई. पार्षदों ने एक स्वर से पूर्व मुख्य पार्षद की याद में सदर बाजार फांड़ी से ऊपरी सड़क को जोड़ने वाले तिराहे का नाम दौलत मोड़ रखने प्रस्ताव पारित किया. मौके पर उनकी माता विनोदा देवी, पत्नी वीणा देवी, भाई भवेश पासवान व अन्य परिजनों सहित वार्ड पार्षद शेखर तांती, कैलाश सिंह, नवीन पासवान, बुलबुल तांती, मो जुम्मन, बेबी देवी, शैलेंद्र कुमार, खुशबू कुमारी सहित दो दर्जन से अधिक पार्षद उपस्थित थे.
मुख्य पार्षद के आवास पर शोक सभा का आयोजन
मुख्य पार्षद के आवास पर शोक सभा का आयोजन फोटो संख्या : 29फोटो कैप्सन : शोकसभा में उपस्थित वार्ड पार्षद. प्रतिनिधि, जमालपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ दौलत पासवान के असामयिक निधन पर बुधवार की संध्या उनके आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में विभिन्न वार्ड पार्षदों के […]
