घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कैमरे से होगी निगरानी

घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कैमरे से होगी निगरानी प्रतिनिधि : मुंगेर —————छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के ठोस इंतजाम किये गये हैं. एक ओर जहां वॉच टावर से निगरानी की जायेगी. वहीं चार घाटों पर कैमरे की नजर से निगरानी होगी. घाटों पर महिला पुलिस कर्मी को भी तैनात किया गया है. जबकि […]

घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कैमरे से होगी निगरानी प्रतिनिधि : मुंगेर —————छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के ठोस इंतजाम किये गये हैं. एक ओर जहां वॉच टावर से निगरानी की जायेगी. वहीं चार घाटों पर कैमरे की नजर से निगरानी होगी. घाटों पर महिला पुलिस कर्मी को भी तैनात किया गया है. जबकि सीआरपीएफ, बीएसएफ एवं बीएमपी के जवानों को भी सुरक्षित रखा गया है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर के कष्टहरणी घाट, सोझी घाट, बबुआ घाट, लाल दरवाजा जहाज घाट, कंकड़ घाट, सीढ़ी घाट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. इन घाटों पर वॉच टावर और सीसी टीवी कैमरा लगाये जायेंगे. जबकि ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगातार सूचना प्रसारित की जायेगी. इसके अतिरिक्त इन घाटों पर वायरलेस सेट, एसडीआरएफ, 2 लाइफ जैकेट, दंडाधिकारी, 2 पुलिस पदाधिकारी, बम निरोधक दस्ता एवं 15 पुरुष एवं 5 महिला लाठी पार्टी को तैनात किया गया है. जबकि जिला नियंत्रण कक्ष में आशु गैस, अग्निशामक दस्ता, एंबुलेंस, 1 यूनिट बम निरोधक दस्ता, ब्रज वाहन, 20 लाइफ जैकेट, 20 सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे. छह घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी तैनात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी संयुक्त आदेश के तहत मुंगेर के छह मुख्य घाटों कष्टहरणी घाट, सोझी घाट, बबुआ घाट, लाल दरवाजा घाट, कंकड़ घाट, सीढ़ी घाट लल्लू पोखर में भीड़ को देखते हुए दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनात किये गये हैं. कष्टहरणी घाट में जहां जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी खिलाफत अंसारी व कोतवाली के अवर निरीक्षक पंकज कुमार राउत को तैनात किया गया है. वहीं सोझी घाट में जिला परिवहन पदाधिकारी मो. नजीर अहमद एवं कासिम बाजार के अवर निरीक्षक श्रवण कुमार, बबुआ घाट में वरीय उपसमाहर्ता रामानुज प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कोतवाली के अवर निरीक्षक बीडीओ किस्कु व लाल दरवाजा व जहाज घाट में भूमि सुधार उपसमाहर्ता नलिन कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक मणि भूषण कुमार को सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है. इसके अतिरिक्त कंकड़ घाट में वरीय उपसमाहर्ता प्रेमकांत सूर्य के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश मंडल व सीढ़ी घाट लल्लू पोखर में राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक उपेंद्र कुमार विश्वास के नेतृत्व में अवर निरीक्षक अब्दुल हमीद को तैनात किया गया है. पांच स्थानों पर लगेंगे ड्रॉप गेट छठ के मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने एवं अनावश्यक रूप से भीड़ में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए मुंगेर शहर में पांच स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाये गये हैं. जिसमें लॉ कॉलेज मुंगेर, जिला सत्र न्यायाधीश आवास, पादुका दर्शन बबुआ घाट व सोझी घाट शामिल है. इन स्थानों पर पुलिस अवर निरीक्षक के नेतृत्व में लाठी बल को लगाया गया है. ताकि भीड़ में कोई दो पहिया या चार पहिया वाहन को प्रवेश नहीं कराया जा सके. साथ ही किला के तीनों गेट पर सिविल जमादार के नेतृत्व में 1-4 पुलिस बल तैनात किये गये हैं. गंगा में होगी वोटों से निगरानी एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में वोटों से निगरानी करती रहेगी. टीम बरियारपुर से जहाज घाट में लगातार भ्रमण करती रहेगी. जबकि सोझी घाट में एक यूनिट एसडीआरएफ की टीम गंगा में निरीक्षण करती रहेगी. कहां कितने भेजे गये पुलिस जवान घाट के नाम पुरुष बल महिला बल सोझी घाट 10 5बबुआ घाट 10 5लाल दरवाजा 20 5 कंकड़ घाट 10 2सीढी घाट 10 2जेल घाट 05 05बेलवा घाट 10 00हेरुदियारा घाट 04 2 पोलो ग्राउंड में लगा पायेंगे वाहन पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट व जेल घाट आने वाले छठ व्रती एवं उनके परिजन पोलो ग्राउंड मैदान में अपने वाहन को लगा सकते हैं. किसी भी हाल में घाट पर वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. आपातकाल में करें कॉल अनुमंडल पदाधिकारी : 9473191393 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी : 9431800027 एसडीआरएफ टीम : 9504254064

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >