पेरिस आतंकी हमले को लेकर मुंगेर में रेड अलर्ट अंतरराष्ट्रीय हथियार मंडी के कारण मुंगेर से जुड़ चुके हैं आतंकी के तार प्रतिनिधि , मुंगेर पेरिस में सिलसिलेवार पांच आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है. इस हमले को लेकर मुंगेर में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेड एलर्ट जारी किया गया है. मुंगेर पुलिस द्वारा वैसे प्रमुख स्थानों की सूची तैयार की गयी है जहां आतंकी हमले की संभावना हो सकती है. यह सूची गृह मंत्रालय को भेजा गया है. मुंगेर जिला अवैध हथियार की मंडी के रुप में विख्यात है. यहां से न सिर्फ देश के विभिन्न हिस्सों में हथियार भेजे जाते हैं. बल्कि दूसरे देश एवं आतंकी व उग्रवादी संगठन को भी हथियार की आपूर्ति की जाती रही है. भारत से सटे सीमावर्ती देश बांग्लादेश व नेपाल में भी हथियार तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कई हथियार तस्कर पकड़े गये. जिसके पास से जाली नोट बरामद किया गया जो बांग्लादेश एवं नेपाल की सीमा पर से लाया गया था. मुंगेर के हथियार तस्करों का जुड़ाव आतंकी एवं उग्रवादी संगठन से है. उल्फा एवं नक्सली संगठन से तस्करों का जुड़ाव रहा है. विदित हो कि मुंबई मालेगांव में हुए सीरियल बम ब्लास्ट घटना में जब आतंकियों की पहचान की गयी तो उसमें एक आतंकी की पहचान मुंगेर जिले के बेलन बाजार निवासी के रुप में हुई थी. इतना ही नहीं एनआइए की टीम हिजबुल मुजाहिद्दीन एवं लश्कर ए तैयबा संगठन से जुड़े जम्मू कश्मीर निवासी सथैव की खोज में मुंगेर आयी थी. लेकिन वह पहले ही मुंगेर से भाग चुका है. उस समय एनआइए की टीम के सदस्यों ने कहा था कि मुंगेर से सिर्फ उग्रवादी एवं नक्सली संगठन को ही आर्म्स की सप्लाई नहीं की जा रही है. बल्कि पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को यहां से हथियार भेजा जा रहा है. आतंकी संगठन का जुड़ाव मुंगेर से हो चुका है और वे मुंगेर को अपना केंद्र बिंदु बनाने की फिराक में है. अब जबकि पेरिस में सिलसिलेवार पांच आतंकी हमले से पूरा विश्व दहल चुका है तो मुंगेर में भी इसको लेकर रेड एलर्ट जारी कर दिया गया. बताया जाता है कि मुंगेर के आधे दर्जन ऐतिहासिक स्थल, निर्माण कंपनी एवं धार्मिक स्थलों की सूची तैयार की गयी है. जहां आतंकी हमला किया जा सकता है. इस सूची को मुंगेर पुलिस द्वारा गृह मंत्रालय को भेजा जा गया है.
पेरिस आतंकी हमले को लेकर मुंगेर में रेड अलर्ट
पेरिस आतंकी हमले को लेकर मुंगेर में रेड अलर्ट अंतरराष्ट्रीय हथियार मंडी के कारण मुंगेर से जुड़ चुके हैं आतंकी के तार प्रतिनिधि , मुंगेर पेरिस में सिलसिलेवार पांच आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है. इस हमले को लेकर मुंगेर में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से […]
