धनतेरस आज, बाजार में सज गई दुकानें

धनतेरस आज, बाजार में सज गई दुकानें चुनाव परिणाम ने प्रभावित किया उत्साह व उमंगफोटो संख्या : 27,28 फोटो कैप्सन : धनतेरस के पूर्व संध्या पर खरीदारी करती महिलाएं प्रतिनिधि : जमालपुर —————दीपावली तथा धनतेरस को लेकर बाजार इन दोनों पर्व से संबंधित सामग्रियों से पट गया है. बुधवार को दीपों का त्योहार दीपावली मनाया […]

धनतेरस आज, बाजार में सज गई दुकानें चुनाव परिणाम ने प्रभावित किया उत्साह व उमंगफोटो संख्या : 27,28 फोटो कैप्सन : धनतेरस के पूर्व संध्या पर खरीदारी करती महिलाएं प्रतिनिधि : जमालपुर —————दीपावली तथा धनतेरस को लेकर बाजार इन दोनों पर्व से संबंधित सामग्रियों से पट गया है. बुधवार को दीपों का त्योहार दीपावली मनाया जायेगा जबकि धनतेरस सोमवार को है. इसको लेकर बाजार में बरतन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, लावा-मूढ़ी तथा चीनी के खिलौने की दुकानें सज चुकी है.बराट चौक से छह नंबर गेट तक कई स्थानों पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानें सजायी गई है. कई दुकानों पर प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति तो कई स्थानों पर स्थानीय स्तर पर बनायी गयी मूर्ति मिल रही है. प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति 15 से 750 रुपये की बतायी गयी. वहीं पूजा में काम आने वाले पीतल के छोटे-छोटे बरतन पच्चीस से तीन सौ रुपये के मिल रहे हैं. दूसरी ओर समीपवर्ती क्षेत्र के गांव ग्रामीण के व्यापारियों द्वारा धान का लावा एवं मूढ़ी जमालपुर बाजार लाने का सिलसिला भी जारी है. ऐसे कई व्यापारियों को रेलवे स्टेशन के आसपास अपनी सामग्रियों के साथ देखा गया. वहीं ब्रांडेड कंपनियों के कई दुकान दारों ने बताया कि इस बार धनतेरस एवं दीपावली को लेकर बाजार में पूर्व की भांति रौनक नहीं है. उन्होंने अंदेशा व्यक्त किया कि चुनाव के परिणाम ने संभवत: कई लोगों के उत्साह एवं उमंग को प्रभावित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >