यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में सम्मानित हुए डॉ नीतीश चंद्र फोटो संख्या : 26 फोटो कैप्सन : सम्मानित होते डॉ नीतीश चंद्र दूबे प्रतिनिधि, मुंगेर हरिओम होमियो कल्याणपुर के प्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डॉ नीतीश चंद्र दूबे को यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में आयोजित सेमिनार में सम्मानित किया गया. उन्होंने इस मौके पर मेडिकल के छात्रों को होमियोपैथ चिकित्सा के गुढ़ सिखाये. लंदन के पैरागन हाउस में आयोजित पांच दिवसीय इस सेमिनार में डॉ नीतीश दूबे इनलार्जमेंट ऑफ प्रोस्टेट एवं नस संबंधी बीमारियों के उपचार में होमियोपैथ चिकित्सा के महत्व एवं उपचार पर अपना व्याख्यान दिया. मुंगेर जिले के कल्याणपुर के रहने वाले डॉ नीतीश चंद्र दूबे होमियोपैथ चिकित्सा के क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल की है. वे होमियोपैथ चिकित्सा के माध्यम से कई प्रकार की गंभीर रोगों का उपचार करने में सफलता प्राप्त की है. वे यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में आयोजित सेमिनार में पुरुष ग्रंथि में होने वाली बीमारी एवं उपचार पर भी व्याख्यान दिये. विदित हो कि हाल के वर्षों में यह बीमारी व्यापक स्तर पर हो रही है. खासकर बुजुर्गों में बीमारी की संख्या अधिक पायी जा रही है. डॉ नीतीश को होमियोपैथ चिकित्सा के क्षेत्र में अबतक कई सम्मान मिल चुका है. हाल ही में उन्हें कोलकाता में इंटरनेशनल हेनिमैन अवार्ड से सम्मानित किया गया था.
यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में सम्मानित हुए डॉ नीतीश चंद्र
यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में सम्मानित हुए डॉ नीतीश चंद्र फोटो संख्या : 26 फोटो कैप्सन : सम्मानित होते डॉ नीतीश चंद्र दूबे प्रतिनिधि, मुंगेर हरिओम होमियो कल्याणपुर के प्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डॉ नीतीश चंद्र दूबे को यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में आयोजित सेमिनार में सम्मानित किया गया. उन्होंने इस मौके पर मेडिकल के छात्रों को होमियोपैथ […]
