जन्मजात वैज्ञानिक होते हैं बच्चे … वैज्ञानिक जयंती समारोह सह वैज्ञानिक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन प्रतिनिधि : मुंगेर विज्ञान सेवा समिति, भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद अन्वेषिका मुंगेर के तत्वावधान में शनिवार को टाउन उच्च विद्यालय के प्रशाल में वैज्ञानिक जयंती समारोह सह वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता विज्ञान सेवा समिति के अध्यक्ष राम नरेश पांडेय ने की. जबकि मंच संचालन विद्यालय शिक्षिका सरोज कुमारी ने की. उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम मैडम क्यूरी एवं सर चंद्रशेखर वेंकटरमण के चित्र पर माल्यार्पण किया. विमल कुमार मिश्रा ने मैडम क्यूरी व सीबी रमण के जीवन से जुड़े कई पहलु के बारे में बताया. डॉ जय प्रकाश नारायण ने कहा कि मैडम क्यूरी के अंदर विलक्षण प्रतिभा था. जिसे विश्व सदियों तक याद रखेगा. भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद के उपाध्यक्ष केएन राय ने कहा कि छात्र को छोटी उम्र में ही खोजी प्रवृत्ति बनना चाहिए. जिससे उनके अंदर विज्ञान पढ़ने के प्रति जुनून पैदा हो. विज्ञान सेवा समिति के सचिव सुखदेव प्रसाद ने कहा कि बच्चे जन्मजात वैज्ञानिक होते हैं. क्योंकि सबसे ज्यादा बच्चों में जानने कि जिज्ञासा होती है. रामनरेश पांडे ने कहा कि छात्र को अपने अंदर की प्रतिभा को बाहर निकाल कर उसे निखारने की जरूरत है. जिससे कोई भी कार्य बोझ न हो सके. अभिभावक व शिक्षक को भी इस दिशा में ध्यान देना होगा.
जन्मजात वैज्ञानिक होते हैं बच्चे ...
जन्मजात वैज्ञानिक होते हैं बच्चे … वैज्ञानिक जयंती समारोह सह वैज्ञानिक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन प्रतिनिधि : मुंगेर विज्ञान सेवा समिति, भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद अन्वेषिका मुंगेर के तत्वावधान में शनिवार को टाउन उच्च विद्यालय के प्रशाल में वैज्ञानिक जयंती समारोह सह वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता विज्ञान सेवा समिति के अध्यक्ष […]
