छात्र कुंदन हत्याकांड का मुख्य आरोपी पवन किया सरेंडर

छात्र कुंदन हत्याकांड का मुख्य आरोपी पवन किया सरेंडर प्रतिनिधि , मुंगेर असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव निवासी 15 वर्षीय छात्र कुंदन कुमार हत्याकांड में शनिवार को मुख्य आरोपी पवन कुमार ने न्यायालय में आत्मसर्मपण कर दिया. जबकि उसे गिरफ्तार करने के लिए असरगंज पुलिस मुंगेर तक पहुंच गयी थी. लेकिन तब तक वह […]

छात्र कुंदन हत्याकांड का मुख्य आरोपी पवन किया सरेंडर प्रतिनिधि , मुंगेर असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव निवासी 15 वर्षीय छात्र कुंदन कुमार हत्याकांड में शनिवार को मुख्य आरोपी पवन कुमार ने न्यायालय में आत्मसर्मपण कर दिया. जबकि उसे गिरफ्तार करने के लिए असरगंज पुलिस मुंगेर तक पहुंच गयी थी. लेकिन तब तक वह नाटकीय अंदाज में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्म सर्मपण कर दिया. इस मामले में अब तक 4 अभियुक्त जेल की सलाखों के अंदर पहुंच चुका है. विदित हो कि 2 नबंवर को असरगंज के सजुआ गांव निवासी छात्र कुंदन कुमार को धनराज ने फोन कर बुलाया. बाद में उसकी गर्दन रेत कर सर को धर से अलग कर दिया था. बाद में पुलिस ने धड़ को जहां धान के खेत से बरामद किया, वहीं सर को जमीन के अंदर से निकाला गया. इस मामले में उसी गांव के धनराज ने पूरबसराय पुलिस के समक्ष सरेंडर कर मामले का खुलासा किया. जिसमें उसने कहा था कि कुंदन की बहन से पवन यादव प्रेम करता था. धनराज ने बताया कि उसी ने फोन कर कुंदन को बुलाया और पवन, रंकज, अमित व उसने मिल कर हत्याकांड को अंजाम दिया. लेकिन इस मामले में मृतक की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिसमें धनराज यादव, पवन यादव, पंकज यादव, रंकज यादव, अंकज यादव मिस्टर कुमार, कुकु कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया. इस मामले में जहां धनराज ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. वहीं अमित को हत्या के दिन ही धनराज के बयान पर गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि रंकज ने शुक्रवार को तो पवन यादव ने शनिवार को न्यायालय में आत्म सर्मपण कर दिया. बताया जाता है कि इस घटना में दो परिवार के तीन-तीन भाईयों को अभियुक्त बना दिया गया है. 45 वर्षीय पंकज यादव के साथ ही उसके भाई रंकज और अंकज अभियुक्त बनाये गये है. अकंज सेना में नौकरी करता है. इधर जिस धनराज ने पुलिस के समक्ष सर्मपण कर मामला पर से परदा उठाया उसके दो अन्य भाईयों को भी नामजद किया गया है. जिसमें मिस्टर कुमार एवं कुकु कुमार शामिल है. धनराज ने पुलिस के समक्ष बताया था कि उसके अलावे पवन, अमित, रकंज ही हत्याकांड में शामिल है. प्राथमिकी में कई लोगों को बेवजह अभियुक्त बनाया गया है. कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि फरार अभियुकतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जबकि सरेंडर करने वालों को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय से अनुमति लेने की प्रक्रिया की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >