सभी मरीजों को मिलने लगी एक्स-रे की सुविधा प्रभात इंपैक्टफोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : एक्सरे कक्ष प्रतिनिधि, मुंगेर ———–सदर अस्पताल में आम मरीजों को एक्स- रे सुविधा से वंचित कर दिया गया था. जिसे प्रभात खबर ने पिछले 31 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया. खबर छपने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आयी और आम मरीजों के लिए फिर से एक्स-रे की सेवा बहाल कर दी गयी . विदित हो कि सदर अस्पताल में एक्स-रे सेवा एक एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही है. किंतु पिछले कई माह से उन्हें राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा था. जिसके कारण एनजीओ एक्स-रे के लिए फिल्म की खरीदारी नहीं कर पा रही थी. एक्स- रे टेक्नीशियन सच्चिदानंद प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी अस्पताल उपाधीक्षक को दी. किंतु उपाधीक्षक ने साफ-साफ कह दिया था कि फिलहाल आम मरीजों का एक्स-रे बंद कर दिया जाय. किंतु समाचार के प्रकाशित होते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आयी और फिल्म का व्यवस्था करवा कर एक्स-रे सेवा को फिर से आम मरीजों के लिए बहाल किया.
सभी मरीजों को मिलने लगी एक्स-रे की सुविधा
सभी मरीजों को मिलने लगी एक्स-रे की सुविधा प्रभात इंपैक्टफोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : एक्सरे कक्ष प्रतिनिधि, मुंगेर ———–सदर अस्पताल में आम मरीजों को एक्स- रे सुविधा से वंचित कर दिया गया था. जिसे प्रभात खबर ने पिछले 31 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया. खबर छपने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत […]
