स्काउट व गाइड के 65 वें स्थापना दिवस पर निकली रैली फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : रैली निकाली प्रतिनिधि : मुंगेर भारत स्काउट और गाइड का 65 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर जहां स्काउट और गाइड ने विशाल रैली निकाली वहीं कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने वेडेन पावेल के जीवन पर प्रकाश डाला. 100 स्काउट एवं 100 गाइडों ने शनिवार की सुबह जिला मुख्यालय से रैली निकाली. रैली को जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली नगर निगम कार्यालय होते हुए जुबली बेल चौक, गांधी चौक, किला गेट, अनुमंडल कार्यालय, डीओ कार्यालय, आरएमएस कार्यालय होते हुए पुन: मुख्यालय पहुंचा और सभा में परिणत हो गया. जिला जिला पदाधिकारी केके शर्मा, जिला संगठन आयुक्त श्रवण कुमार ठाकुर ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. उपस्थित लोगों ने स्काउट और गाइड के संस्थापक वेडेन पावेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. वक्ताओं ने कहा कि स्काउट एवं गाईड को जब प्रशिक्षण दिया जाता है तो उसमें अनुशासन का बीज वोया जाता है. साथ ही उसे आपदा, महामारी के समय मानव सेवा के लिए तैयार किया जाता है. मौके पर जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव, कुंदन कुमार, करुण कुमार सिंह, डॉ वीणा कुमारी, राम नरेश पांडेय, अतर देव ठाकुर, प्रमोद कुमार पंकज, मो. रइसुर रजा सहित अन्य मौजूद थे.
स्काउट व गाइड के 65 वें स्थापना दिवस पर निकली रैली
स्काउट व गाइड के 65 वें स्थापना दिवस पर निकली रैली फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : रैली निकाली प्रतिनिधि : मुंगेर भारत स्काउट और गाइड का 65 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर जहां स्काउट और गाइड ने विशाल रैली निकाली वहीं कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें […]
