मुंगेर : किसान की गला रेत कर हत्या

मुंगेर : किसान की गला रेत कर हत्यातारापुर के बेलबिहमा गांव की घटनापत्नी के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्जप्रतिनिधि, तारापुर तारापुर प्रखंड के हरपुर थाना क्षेत्र के बेलबिहमा गांव में अपराधियों ने वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. गुरुवार की रात अपराधियों ने 59 वर्षीय वृद्ध किसान […]

मुंगेर : किसान की गला रेत कर हत्यातारापुर के बेलबिहमा गांव की घटनापत्नी के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्जप्रतिनिधि, तारापुर तारापुर प्रखंड के हरपुर थाना क्षेत्र के बेलबिहमा गांव में अपराधियों ने वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. गुरुवार की रात अपराधियों ने 59 वर्षीय वृद्ध किसान कालीचरण मंडल की बहियार स्थित मचान पर ही गला रेत कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही हरपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की छानबीन की. खून से लथपथ पड़ा थाबेलबिहमा निवासी कालीचरण मंडल गुरुवार की रात 8 बजे खाना खाकर बहियार में लगे फसल की देखरेख करने के लिए गया था. वह मचान पर ही रात गुजारता था. शुक्रवार की अहले सुबह जब उसकी पत्नी बदामा देवी 5 बजे खेत गयी और कालीचरण को उठाया. उसके उठाने पर जब वह नहीं उठे तो उसने चादर हटा कर देखा तो वह खून से लथपथ मृत पड़ा था. ग्रामीणों का कहना है कि कालीचरण मंडल शराब बेचने का भी कारोबार करता था. हरपुर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी बदामा देवी के बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >