पंद्रह करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया रेलवे ओवर ब्रिज

पंद्रह करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया रेलवे ओवर ब्रिज फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : जुबली वेल पुल प्रतिनिधि , जमालपुर लौह नगरी जमालपुर के पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र को जोड़ने वाला जुबली वेल रेलवे पुल के समानांतर एक नया पुल बनेगा. इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है तथा आगामी वर्ष […]

पंद्रह करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया रेलवे ओवर ब्रिज फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : जुबली वेल पुल प्रतिनिधि , जमालपुर लौह नगरी जमालपुर के पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र को जोड़ने वाला जुबली वेल रेलवे पुल के समानांतर एक नया पुल बनेगा. इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है तथा आगामी वर्ष नये पुल के निर्माण का काम भी आरंभ हो जायेगा.अंगरेजों ने किया था पुल का निर्माणजानकार बताते हैं कि वर्ष 1862 में रेल कारखाना की स्थापना जमालपुर में तत्कालीन बरतानिया सरकार द्वारा की गई थी. जिसे स्थापना काल से ही कुछ लोग ” ज्वेल ऑफ द इस्ट इंडिया रेलवे ” के नाम से तो कुछ ” बिगेस्ट लैंड मार्क्स ऑफ जमालपुर ” के नाम से पुकारते थे. अभी भी जमालपुर के लोग इसे बड़ी पुल या रेलवे पुल के नाम से पुकारते हैं. इस पुल से होकर ही इस्ट कॉलोनी स्थित एशिया का विश्व प्रसिद्ध जमालपुर रेल इंजन कारखाना तक पहुंचा जा सकता है. उत्तरी ओर बनेगा नया पुलवर्तमान पुल के उत्तरी ओर नया पुल बनाया जायेगा. वर्तमान पुल अत्यंत ही पुराना हो चुका है. बताया जाता है कि पुल की आयु लगभग पूरी हो चुकी है. फिर भी शहर के दोनों क्षेत्रों को जोड़ने का यह एकमात्र साधन बना हुआ है. इसके साथ ही इस पुल से होर बड़े वाहनों की आवाजाही भी लगी रहती है. मुंगेर में बन रहे गंगा पुल के चालू हो जाने के बाद इस पुल पर वाहनों के और अधिक दबाव बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में नये पुल के निर्माण को लेकर रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है तथा प्रस्तावित स्थल की मिट्टी की जांच भी संबद्ध एजेंसी द्वारा पूरी कर ली गई है. 15 करोड़ की लागत से होगा निर्माणजुबली वेल पुल के नये स्वरूप का निर्माण लगभग पंद्रह करोड़ रुपये से होगा. अत्याधुनिक तकनीकी से इस ” रेलवे ओवर ब्रिज ” का निर्माण किया जायेगा. हालांकि स्थानीय स्तर पर यह नहीं बताया जा सका कि नये पुल का निर्माण कार्य कितने दिनों में पूरा हो जायेगा. परंतु रेलवे के उपमुख्य अभियंता जीतेंद्र कुमार ने बताया कि 15 जनवरी 2016 तक पुल निर्माण की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >