जलकौड़ा ने चांदपुरा को 14-2 से किया पराजित खगडि़या. सदर प्रखंड के जलकौड़ा खेल मैदान में गुरुवार को फुटबॉल लीग मैच आदर्श क्लब चांदपुरा बनाम सीनियर जलकौड़ा के बीच खेला गया. इसमें सीनियर जलकौड़ा की टीम ने चांदपुरा की टीम को 14-2 से हराया. मैच के शुरुआती दौर से ही सीनियर जलकौैड़ा के खिलाड़ी आदर्श क्लब चांदपुर पर दबदबा बनाये रखा. जलकौड़ा टीम के जर्सी नंबर 11 के खिलाड़ी मो शहनबाज ने सर्वाधिक छह गोल अपने नाम किये. वहीं मो. फतीउर रहमान ने दो गोल, मो नसीर ने तीन गोल, मो अल्ताफ ने दो गोल, विकास कुमार ने एक गोल किये. वहीं चांदपुरा टीम क एकमात्र खिलाड़ी टुन्ना ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जलकौड़ा टीम पर दो गोल किये. वहीं मैच के मुख्य अतिथि मुखिया मो. जाकीर हुसैन ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. मैच में रेफरी मो कमाल, सहायक रेफरी मो. नैहर, विपिन कुमार थे. मौके पर एनआइएस कोच मो. शकील अहमद, मो. अल्तमस, मो. नासीर जाफरी, मो. सबीर सहित सैकड़ों फुटबॉल प्रेमी मैच के दौरान खिलाडि़यों का उत्साहवर्द्धन करते देखे गये. आज का मैच जूनियर जलकौड़ा बनाम सीनियर जलकौड़ा के बीच खेला जायेगा.
जलकौड़ा ने चांदपुरा को 14-2 से किया पराजित
जलकौड़ा ने चांदपुरा को 14-2 से किया पराजित खगडि़या. सदर प्रखंड के जलकौड़ा खेल मैदान में गुरुवार को फुटबॉल लीग मैच आदर्श क्लब चांदपुरा बनाम सीनियर जलकौड़ा के बीच खेला गया. इसमें सीनियर जलकौड़ा की टीम ने चांदपुरा की टीम को 14-2 से हराया. मैच के शुरुआती दौर से ही सीनियर जलकौैड़ा के खिलाड़ी आदर्श […]
