शुम्भा में पांच दिवसीय योग शिविर शुरू

शुम्भा में पांच दिवसीय योग शिविर शुरू अलौली. स्थानीय पतंजलि योग समिति द्वारा उच्च विद्यालय, शुंभा परिसर में पांच दिवसीय योग शिविर की शुरुआत गुरुवार से हुई. शिविर का संचालक योग शिक्षक जितेंद्र प्रसाद ने किया. वहीं पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह ने शिविर में योग, आयुर्वेद व स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग […]

शुम्भा में पांच दिवसीय योग शिविर शुरू अलौली. स्थानीय पतंजलि योग समिति द्वारा उच्च विद्यालय, शुंभा परिसर में पांच दिवसीय योग शिविर की शुरुआत गुरुवार से हुई. शिविर का संचालक योग शिक्षक जितेंद्र प्रसाद ने किया. वहीं पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह ने शिविर में योग, आयुर्वेद व स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर बल दिया. उन्होंने कहा कि योग अभ्यास करने से शरीर के सभी रोग दूर होते हैं. शिविर में नियमित रूप से शंभु सिंह, कोषाध्यक्ष शशिभूषण जयसवाल व सचिव राम बहादुर पासवान तथा मध्य विद्यालय शुंभा की महिला शिक्षिका अमती कुमारी को महिला सेल की अध्यक्षा मनोनीत किया गया है. मौके पर दीपक कुमार, नीरज कुमार, नरेश राम, गणेश पासवान, वार्ड सदस्य बीनो पासवान, ब्रह्मदेव महतो आदि ने शिविर में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >