कुमार कृष्णन व प्रसून लतांत हुए सम्मानित

मुंगेर : हरिजन सेवा संघ नई दिल्ली में आयोजित 46 वां अखिल भारतीय सर्वोदय समाज सम्मेलन में बुधवार को सुप्रसिद्ध गांधीवादी राधा भट्ट ने स्वतंत्र पत्रकार कुमार कृष्णन एवं जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत को सम्मानित किया गया. इस मौके पर एकता परिषद के पीबी राज गोपाल, गांधी सर्व फाउंडेशन जर्मनी के चेयर पर्सन […]

मुंगेर : हरिजन सेवा संघ नई दिल्ली में आयोजित 46 वां अखिल भारतीय सर्वोदय समाज सम्मेलन में बुधवार को सुप्रसिद्ध गांधीवादी राधा भट्ट ने स्वतंत्र पत्रकार कुमार कृष्णन एवं जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत को सम्मानित किया गया.

इस मौके पर एकता परिषद के पीबी राज गोपाल, गांधी सर्व फाउंडेशन जर्मनी के चेयर पर्सन पीटर रुसवन, सर्वोदय सेवा संघ के महादेव विद्रोही व पूर्व सांसद रामजी सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. विदित हो कि मुंगेर के निवासी पत्रकार कुमार कृष्णन गांधीवादी पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं और पिछले तीन दशक से पत्रकारिता के माध्यम से समाजसेवा करते रहे हैं.

उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मानों से नवाजा गया है. राष्ट्रीय स्तर पर उनके सम्मानित किये गये जाने से मुंगेर के पत्रकारों ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में अवधेश कुमार, राणा गौरी शंकर, वीरेंद्र कुमार, आनंद कुमार, त्रिपुरारी मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, सिद्धार्थ भदौरिय, सुजीत कुमार, पिंकू सिंह, मनीष कुमार, अभिषेक कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >