धनतेरस पर होगा करोड़ों का कारोबार, सज गयी बाजार

मुंगेर : धनतेरस का त्योहार सोमवार को मनाया जायेगा. इसके लिए बाजार में तैयारी पूरी कर ली गयी है और दुकानें सजने लगी है. खासकर सर्राफा, बरतन व इलेक्ट्रॉनिक के दुकानों में पहले से ही माल को स्टॉक कर लिया गया है. साथ ही दुकानों पर खरीदारों की भीड़ अब पहुंचने लगी है. लोग अभी […]

मुंगेर : धनतेरस का त्योहार सोमवार को मनाया जायेगा. इसके लिए बाजार में तैयारी पूरी कर ली गयी है और दुकानें सजने लगी है. खासकर सर्राफा, बरतन व इलेक्ट्रॉनिक के दुकानों में पहले से ही माल को स्टॉक कर लिया गया है. साथ ही दुकानों पर खरीदारों की भीड़ अब पहुंचने लगी है. लोग अभी से ही अपने पसंद व जरूरत के अनुसार सामानों की बुकिंग कराना आरंभ कर चुके हैं.

1 करोड़ के बरतन का होगा कारोबारबरतन व्यवसायी दुर्गा पोद्दार ने कहा कि जिले भर में स्थायी तौर पर लगभग 35 दुकानें हैं. जिसमें सालों भर बरतन की बिक्री होती है. उन्होंने बताया कि धनतेरस को लेकर सभी व्यवसायी चार से पांच लाख तक का कारोबार कर लेते हैं. हालांकि इस बार पहले की तरह ग्राहक बाजार नहीं पहुंच रहे हैं.

जबकि पिछले बार ग्राहक दुर्गापूजा के ठीक बाद से ही पहुंचने लगे थे. अनुमान है कि इस बार भी बरतन का कारोबार 1 करोड़ से अधिक का होगा. बिकेंगे 4 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक सामान इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी हरि प्रसाद ने कहा कि धनतेरस की खरीदारी अभी से ही आरंभ हो चुकी है. वैसे ग्राहक जो भीड़ से बचना चाहते हैं. वे अभी से ही अपने सामान की बुकिंग करा रहे हैं.

इस बार सबसे अधिक डिमांड एलइडी टीवी व फ्रीज की है. उन्होंने बताया कि जिले भर में छोटे-मोटे दुकानों को छोड़ कर इलेक्ट्रॉनिक के लगभग 80 दुकानें हैं. एक-एक दुकानों में लगभग 8-10 लाख तक के कारोबार होने के अनुमान है.आभूषण का है बड़ा बाजार धनतेरस पर धातु खरीदने की परंपरा रही है. लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार धातुओं की खरीदारी करते हैं.

इसमें सोने-चांदी के सिक्के एवं गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री सर्वाधिक होती है. सर्राफा व्यवसायी सुशांत कुमार डे ने कहा कि जिले भर में छोटे- बड़े लगभग 5 सौ आभूषण के दुकान है. जिसमें औसतन 6-8 लाख तक का कारोबार होने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि धनतेरस को ध्यान में रखते हुए सोना व चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, चांदी की थाली, कटोरा, ग्लास, सोने के फैंसी आभूषण तथा डायमंड के भी कई आकर्षक आभूषण उतारे गये हैं.

इतना ही नहीं गिफ्ट आइटम के तौर पर अंगरेजी शासन काल के चांदी के सिक्के, मछली, मोतियों की माला सहित अन्य आभूषण मंगवाये गये हैं. धनतेरस में भले ही अभी देरी हो किंतु ग्राहक अभी से ही आभूषणों की बुकिंग कराना आरंभ कर चुके हैं. ————-सोना, चांदी व डायमंड का वर्तमान दरधातु दरसोना (22 कैरेट) 24,500/ 10 ग्रामसोना का सिक्का 27,000/ 10 ग्रामचांदी का सामान्य सिक्का 370/ 10 ग्रामचांदी का पुराना सिक्का 1000/ 10 ग्रामसोना (24 कैरेट) 27,000/ 10 ग्रामचांदी 380/ 10 ग्रामडायमंड 40,000/ ग्रामएक माह पूर्व का दरधातु दरसोना (22 कैरेट) 24,000/ 10 ग्रामसोना (24 कैरेट) 26,800/ 10 ग्रामचांदी 350/ 10 ग्रामडायमंड 40,000/ ग्राम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >