अगवा सतीश कुशवाहा की हत्या कर अपराधियों ने शव को गंगा में फेंका हत्यारा सदानंद यादव नक्सल प्रभावित क्षेत्र गंगटा से गिरफ्तार फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : गिरफ्तारी अपराधी के साथ पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा प्रतिनिधि , मुंगेर महुली गांव से 29 अक्तूबर गुरुवार को अपहृत सतीश कुशवाहा की अपराधियों ने महुली गंगा घाट पर ही गोली मार कर हत्या कर दी और शव को गंगा में फेंक दिया था. इस बात का खुलासा मंगलवार को गिरफ्तार मुख्य आरोपी सदानंद यादव ने किया. उसे पुलिस ने सोमवार की रात नक्सल प्रभावित गंगटा थाना क्षेत्र के रंगनाथ पहाड़ से गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि 29 अक्तूबर को वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के बसगढ़ा निवासी सतीश कुमार कुशवाहा को चौखंडी निवासी गणेश सहनी एवं सकलदेव सहनी एक साजिश के तहत राज मिस्त्री का काम दिलाने के लिए महुली गांव ले गया था. जहां से सतीश को सदानंद यादव एवं प्रमोद यादव अपने साथ महुली गंगा घाट लेकर चला गया और वहीं चारों ने मिल कर सतीश कुशवाहा के गले में गमछी से फंदा लगा दिया. इसके बाद सदानंद ने उसके कनपट्टी में गोली मार कर हत्या कर दी और शव को गंगा में फेंक दिया. उन्होंने बताया कि सतीश कुशवाहा का भतीजा कुंदन कुमार ने चौखंडी निवासी सकलदेव सहनी की बेटी निशा से प्रेम विवाह किया. अंतरजातीय विवाह का सकलदेव व उसकी पत्नी शीला देवी हमेशा विरोध करती थी. इसी प्रतिशोध में सकलदेव व उसकी पत्नी शीला देवी ने गणेश, सदानंद एवं प्रमोद का सहयोग लिया और सतीश कुशवाहा की हत्या कर दी. इस मामले में गणेश सहनी एवं सकलदेव सहनी को पहले ही गिरफ्तारी कर जेल भेज चुकी है. जबकि सदानंद को गंगटा थाना क्षेत्र के रंगनाथ पहाड़ से गिरफ्तार किया गया.
अगवा सतीश कुशवाहा की हत्या कर अपराधियों ने शव को गंगा में फेंका
अगवा सतीश कुशवाहा की हत्या कर अपराधियों ने शव को गंगा में फेंका हत्यारा सदानंद यादव नक्सल प्रभावित क्षेत्र गंगटा से गिरफ्तार फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : गिरफ्तारी अपराधी के साथ पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा प्रतिनिधि , मुंगेर महुली गांव से 29 अक्तूबर गुरुवार को अपहृत सतीश कुशवाहा की अपराधियों ने महुली गंगा […]
