दीवाली मेला में स्कूली बच्चों ने लगाया स्टॉल फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : दीवाली मेला में बच्चों द्वारा लगाया गया स्टॉल प्रतिनिधि, मुंगेर पीपल पांती रोड स्थित न्यू एरा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को दीवाली मेला का आयोजन किया गया. मेले का शुभारंभ निदेशक शरद सिंह ने किया. मेले के अंत में लकी ड्रॉ के तहत पुरस्कार वितरण भी किया गया. मौके पर अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे. मेला में शहर के वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, बैंकिंग संस्थान, मोटर साइकिल शोरूम द्वारा प्रोमोशनल स्टॉल लगाया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा फुड एवं गेम लगाया गया था. गुपचुप, चार्ट, छोले-भटूरे, चाऊमीन, पावभाजी, बरगर, पिज्जा, सैंडविच, मटर पंप, कोल्ड ड्रिक्स, आइसक्रीम के भी स्टॉल लगाये गये थे. जिसका आनंद आने वाले अभिभावकों एवं स्कूली बच्चों ने लिया. मेले के अंत में लकी ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया गया. जिसमें पहला पुरस्कार इंडक्शन स्टोव, दूसरा मिक्सर ग्राइंडर एवं तीसरा मिल्टन का केसरोल प्रतिभागियों को दिया गया.
दीवाली मेला में स्कूली बच्चों ने लगाया स्टॉल
दीवाली मेला में स्कूली बच्चों ने लगाया स्टॉल फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : दीवाली मेला में बच्चों द्वारा लगाया गया स्टॉल प्रतिनिधि, मुंगेर पीपल पांती रोड स्थित न्यू एरा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को दीवाली मेला का आयोजन किया गया. मेले का शुभारंभ निदेशक शरद सिंह ने किया. मेले के अंत में […]
