कैथोलिक इसाई समुदाय ने मनाया स्मरण दिवस

कैथोलिक इसाई समुदाय ने मनाया स्मरण दिवस फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : पितरों को स्मरण करते अनुयायी प्रतिनिधि , जमालपुरकैथोलिक इसाई समुदाय ने सोमवार को अपने सभी मृत विश्वासी का स्मरण दिवस मनाया. अपने मृत माता-पिता एवं रिश्तेदारों की आत्मा की शांति के लिए पूरे पारंपरिक तौर तरीके के साथ श्रद्धापूर्वक विशेष पूजा अर्चना […]

कैथोलिक इसाई समुदाय ने मनाया स्मरण दिवस फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : पितरों को स्मरण करते अनुयायी प्रतिनिधि , जमालपुरकैथोलिक इसाई समुदाय ने सोमवार को अपने सभी मृत विश्वासी का स्मरण दिवस मनाया. अपने मृत माता-पिता एवं रिश्तेदारों की आत्मा की शांति के लिए पूरे पारंपरिक तौर तरीके के साथ श्रद्धापूर्वक विशेष पूजा अर्चना की. इसके लिए सिमेट्री रोड स्थित अल्पसंख्यक इसाई कब्रिस्तान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व संत जोसफ कैथोलिक चर्च के फादर नन्दू ने किया.इस अवसर पर इस समुदाय के श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के चिह्नित कब्र की साफ सफाई की. वहां फूल माला से सजाया संवारा. मोमबत्तियां जलाई तथा अगरबत्ती जला कर उन्हें स्मरण किया व नमन किया. इस दौरान फादर के नेतृत्व में गीत भजन, प्रवचन, सहित पाठ किया गया. फादर ने बताया कि प्रभु येशु ख्रीस्ट की याद में बली भोज किया गया. जो साधारण रोटी और दाखरस के परम प्रसाद से हुआ. बाद में ख्रीस्ट समुदाय के बारी बारी से आकर उस परम प्रसाद को ग्रहण किया. अंत में सभी कब्रों की अंतिम आशीष की प्रक्रिया पूरी की गई. फादर ने बताया कि अंतिम आशीष से सभी मृत आत्माओं को शांति प्राप्त होती है. मौके पर सिनेटरी कमेटी के सचिव सी सोरेन, अध्यक्ष अशोक चौधरी, दीपक वाल्टर, विलियम सुरीन, एमिल टोप्पो, सूरज, मनीष दयाल, जूडा सेन, मनोज अंद्रेयाश, किशोर मुर्मू, इग्नाइसिस पाल, जेविया जोसेफ, अजय केरूबीन सहित नोट्रडेम एकेडमी एवं मारिया भवन की धर्म बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >