एक घंटे तक एनएच 80 जाम, राहगीर परेशान

एक घंटे तक एनएच 80 जाम, राहगीर परेशान प्रतिनिधि, बरियारपुरबरियारपुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर बंगाली टोला के समीप सोमवार को एक घंटे तक सड़क जाम रहा. बरियारपुर प्रखंड के बंगाली टोला निवासी अनिल मंडल ने एक मालवाहक वाहन से किसी बात को लेकर उलझ गया. जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया. बताया […]

एक घंटे तक एनएच 80 जाम, राहगीर परेशान प्रतिनिधि, बरियारपुरबरियारपुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर बंगाली टोला के समीप सोमवार को एक घंटे तक सड़क जाम रहा. बरियारपुर प्रखंड के बंगाली टोला निवासी अनिल मंडल ने एक मालवाहक वाहन से किसी बात को लेकर उलझ गया. जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया. बताया जाता है कि अनिल मंडल मानसिक रूप से विक्षिप्त है. जिसके कारण मालवाहक वाहन ले जा रहे फरदा निवासी अरुण मंडल से किसी बात को लेकर उलझ गया. जिससे बरियारपुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन ठप रहा. जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम की सूचना पर पहुंचे मुखिया अशोक मंडल एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जाम हटवाया. मामले की जानकारी मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस भी जाम स्थल पर पहुंची. लेकिन अनिल मंडल जाम स्थल से फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >