पति ने पत्नी की हत्या कर, खुद छत से कूद कर दी जान प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर अनुमंडल के हरपुर थाना अंतर्गत सरौना गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुदाल से वार कर हत्या कर दी और पति ने भी छत से कूद कर अपनी जान दे दी. इस दर्द विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के पुत्र के बयान पर हरपुर थाना में मामला दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि हरपुर थाना के सरौना गांव में 70 वर्षीय सुभाष यादव ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी नीलम देवी की कुदाल से वार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद सुभाष यादव भी छत से कूद कर अपनी जान दे दी. मृतक के पुत्र भोला यादव ने बताया कि वह घर के समीप खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान घर में चीखने-चिल्लाने की आवाज सुना और भाग कर घर आया. घर आया तो देखा कि मेरी मां खून से लथपथ है और पिता जी छत पर दौड़ कर जा रहे हैं. तब तक मैं कुछ समझ पाता तब तक पिता जी ने छत पर से छलांग लगा दी और उनकी मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी उसके पिता ने उसकी मां पर जानलेवा हमला किया था और वे मानसिक रूप से पीडि़त थे. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. हरपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने कुदाल को जब्त कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है.
पति ने पत्नी की हत्या कर, खुद छत से कूद कर दी जान
पति ने पत्नी की हत्या कर, खुद छत से कूद कर दी जान प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर अनुमंडल के हरपुर थाना अंतर्गत सरौना गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुदाल से वार कर हत्या कर दी और पति ने भी छत से कूद कर अपनी जान दे दी. इस दर्द विदारक घटना से […]
