राष्ट्रीय व्यापार मेला में खरीदारों की उमड़ रही भीड़

मुंगेर : स्थानीय टाउन हॉल परिसर में राष्ट्रीय व्यापार मेला लगाया गया है. जहां देश-विदेश के फर्नीचर, चादर, कपड़े, घरेलू समान, श्रृंगार, खाने-पीने की वस्तु एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ ही रंग-बिरंगे समान बेचे जा रहे हैं. मेले की विशेषता यह है कि एक छत के नीचे 5000 वस्तुओं को बेचा जा रहा है. जिसमें […]

मुंगेर : स्थानीय टाउन हॉल परिसर में राष्ट्रीय व्यापार मेला लगाया गया है. जहां देश-विदेश के फर्नीचर, चादर, कपड़े, घरेलू समान, श्रृंगार, खाने-पीने की वस्तु एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ ही रंग-बिरंगे समान बेचे जा रहे हैं. मेले की विशेषता यह है कि एक छत के नीचे 5000 वस्तुओं को बेचा जा रहा है. जिसमें भारत के 10-12 राज्यों के व्यापारियों द्वारा समान बेचा जा रहा है.

व्यापार मेला के प्रबंध निदेशक ने बताया कि मेले में दीवाली को लेकर विशेष छूट दी जा रही है. मेले में सबसे अधिक भीड़ महिलाओं के लिए लगाये समानों के काउंटर पर लग रही है. मोतिहारी के समीर हेयर डिजाइनर ने बताया कि एक क्लिप से 15 तरह के हेयर स्टाइल बनाया जा सकता है. वहीं जय भवाल द्वारा भूटान के निर्मित स्टाइलिश फर्नीचर का स्टॉल लगाया गया है.

जहां लकड़ी के अलमीरा, बेड, सोफा लोगों को आकर्षित कर रहा है. मलेशियन डायनिंग टेबुल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मेले में खरीदारी के साथ रंगारंग कार्यक्रम एवं खाने-पीने की वस्तुएं बेची जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >