आनंद कुंज बह रहा, क्यों उदास है...

मुंगेर : बेकापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को संगीत नृत्य विद्या के संवर्द्धन के लिए संगीत परिषद की ओर से सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाठक ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ नवोदित कलाकार रक्षा रानी को गणेश वंदना एवं लोकगीत से हुआ. उसने लोकगीत भी […]

मुंगेर : बेकापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को संगीत नृत्य विद्या के संवर्द्धन के लिए संगीत परिषद की ओर से सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाठक ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ नवोदित कलाकार रक्षा रानी को गणेश वंदना एवं लोकगीत से हुआ.

उसने लोकगीत भी प्रस्तुत किया. हारमोनियम पर पंडित उमाशरण सिंह व तबले पर कौशल राय ने उसका संगत किया. बैठक में स्थापित संगीतज्ञों ने नवोदित को प्रोत्साहित करने, उभरते कलाकारों को परिषद से जोड़ने, मासिक कार्यक्रम किसी दिवंगत संगीतज्ञ को समर्पित करने तथा समारोह में उत्तम साज की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया.

इसके लिए अध्यक्ष गिरींद्र चंद्र पाठक, सचिव विजय कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा, संरक्षक पंडित बलराम दास मिश्र, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार जालान, संगठन सचिव कौशल किशोर पाठक, मधुसूदन आत्मीय, पुष्पा सिन्हा ने कहा कि संगीत में नवोदित के कला को उभारने के लिए यह प्रयास जरूरी है.

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कई कलाकारों ने संगीत प्रस्तुत किया. गिरींद्र चंद्र पाठक ने ‘ आनंद कह रहा पर क्यों उदास है… ‘ गाया. इसके अलावे भी कई संगीतज्ञों ने अपनी प्रस्तुति दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >