शीतलपुर ने नवटोलिया को एवं बरदह ने इटहरी को 6-6 गोल से रौंदा प्रतिनिधि : मुंगेरपोलो मैदान में खेले जा रहे केसी सुरेंद्र बाबू जिला फुटबॉल लीग मैच में शनिवार को दो मैच खेला गया. दोनों मैच एकतरफा रहा. पहला मैच में जहां एसएससी शीतलपुर ने नवटोलिया फुटबॉल क्लब को 6-1 से रौंद डाला. वहीं दूसरे मैच में टीएससी बरदह ने एलएससी इटहरी को 6-0 पराजित किया. पहला मैच एसएससी शीतलपुर बनाम नवटोलिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. खेल के शुरुआती दौड़ में नवटोलिया के खिलाडि़यों ने बेहतर प्रदर्शन किया और 5 वें मिनट में टीम के जर्सी नंबर 10 प्रशांत कुमार ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. गोल होते ही शीतलपुर के खिलाड़ी एक रणनीति के तहत खेलना प्रारंभ किया और खेल के 8 वें मिनट में टीम के जर्सी नंबर 6 सामंत कुमार ने गोल कर 1-1 की बराबरी पर ला दिया. पुन: 22 वें मिनट में ही सामंत ने दूसरा गोल किया. इसके बाद तो गोल की झड़ी लग गयी. 37 वें एवं 39 वें मिनट में जर्सी नंबर 11 भावेश कुमार ने दो गोल किया. जर्सी नंबर 6 सामंत कुमार ने 43 वें एवं जर्सी नंबर 19 रमन कुमार ने 45 वें मिनट में गोल कर टीम को 6-1 से विजय दिला दी. निर्णायक मंडली में अजय कुमार, रणजीत कुमार, सुनील कुमार शर्मा शामिल थे. दूसरा मैच एलएससी इटहरी बनाम टीएससी बरदह के बीच खेला गया. बरदह के खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच को एकतरफा कर लिया. खेल के दूसरे मिनट में ही बरदह के जर्सी नंबर 10 मो. गुलशन ने चौथे मिनट में, जर्सी नंबर 13 मो. आफताब आलम ने गोल किया. जबकि 16 वें मिनट में जर्सी नंबर 10 मो. गुलशन, 30 वें मिनट में जर्सी नंबर 16 मो. समीउल्लाह, 40 एवं 45 वें मिनट में जर्सी नंबर 11 मो. दिलशेर ने गोल कर टीम को 6-0 से विजयी दिला दी. निर्णायक मंडली में सतीश कुमार सिंह, राहुल कुमार, मो. सलाम, सतीश चंद्र चौधरी शामिल थे. खेल को सफल बनाने में मनोज कुमार अरुण, अशोक शर्मा, मो. रजा हसन, रविंद्र प्रसाद सिंह, सतीश चंद्र चौधरी, मो. रहीम, मो. रज्जी अहमद, खेल प्रवक्ता राजेश कुमार पासवान शामिल थे.
शीतलपुर ने नवटोलिया को एवं बरदह ने इटहरी को 6-6 गोल से रौंदा
शीतलपुर ने नवटोलिया को एवं बरदह ने इटहरी को 6-6 गोल से रौंदा प्रतिनिधि : मुंगेरपोलो मैदान में खेले जा रहे केसी सुरेंद्र बाबू जिला फुटबॉल लीग मैच में शनिवार को दो मैच खेला गया. दोनों मैच एकतरफा रहा. पहला मैच में जहां एसएससी शीतलपुर ने नवटोलिया फुटबॉल क्लब को 6-1 से रौंद डाला. वहीं […]
