लंबी दूरी की ट्रेनों का विलंब से परिचालन जारी, यात्री परेशान फोटो संख्या : 15 फोटो कैप्सन : ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री प्रतिनिधि, जमालपुर किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर शनिवार को लंबी दूरी की अनेकों ट्रेनों का परिचालन विलंब से जारी रहा. इसके कारण यात्री हलकान दिखे. 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलंब से चल कर 03:30 बजे जमालपुर पहुंची. 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस 05:45 की बजाय 07:07 बजे पहुंची. 13071 अप हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 07:10 के बजाय 08:49 बजे जमालपुर पहुंची. 13133 अप सियालदह-मुगलसराय एक्सप्रेस 10:14 बजे पहुंची. जबकि इसका निर्धारित समय 08:30 बजे है. 12367 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से पहुंची. इसी प्रकार 22406 डाउन गरीब रथ लगभग छह घंटे विलंब से चली. जिसके कारण अप गरीब रथ का समय को री-शिड्यूल किया गया. एयर बाइडिंग के कारण परिचालन बाधित जमालपुर : जमालपुर और रतनपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी का एयर बाइडिंग हो जाने के कारण आधे घंटे तक इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बाधित रहा. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी. परंतु बताया जाता है कि जमालपुर से भागलपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी के बोगी का एयर बाइडिंग होने के कारण ट्रेन रूक गयी. जिसके कारण 53408 डाउन जमालपुर रामपुरहाट सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय 13:05 बजे नहीं खुल सकी और यह ट्रेन जमालपुर में ही 01:05 मिनट तक रुकी रही. इसके साथ ही डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस भी जमालपुर में 13:13 बजे से 13:35 बजे रुकी रही. 14003 अप मालदह नईिदल्ली न्यू फरक्का एक्सप्रेस भी बरियारपुर की ओर कुछ देर के लिए रुकी रही.
लंबी दूरी की ट्रेनों का विलंब से परिचालन जारी, यात्री परेशान
लंबी दूरी की ट्रेनों का विलंब से परिचालन जारी, यात्री परेशान फोटो संख्या : 15 फोटो कैप्सन : ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री प्रतिनिधि, जमालपुर किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर शनिवार को लंबी दूरी की अनेकों ट्रेनों का परिचालन विलंब से जारी रहा. इसके कारण यात्री हलकान दिखे. 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से […]
