निरीक्षण में उपस्थित 4, उपस्थिति पंजी में 40

निरीक्षण में उपस्थित 4, उपस्थिति पंजी में 40 प्रतिनिधि, संग्रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतम आनंद ने शनिवार को दुरमट्ठा पंचायत के सरकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. मध्य विद्यालय चंदुकी में प्रधानाध्यापक बिना सूचना के ही गायब मिले तो आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 72 पर मात्र 4 बच्चे उपस्थित थे और उपस्थिति 40 की […]

निरीक्षण में उपस्थित 4, उपस्थिति पंजी में 40 प्रतिनिधि, संग्रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतम आनंद ने शनिवार को दुरमट्ठा पंचायत के सरकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. मध्य विद्यालय चंदुकी में प्रधानाध्यापक बिना सूचना के ही गायब मिले तो आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 72 पर मात्र 4 बच्चे उपस्थित थे और उपस्थिति 40 की बनायी गयी थी. बीडीओ 11:30 बजे मध्य विद्यालय चंदुकी में प्रभारी प्रधानाध्यापक राम कुमार सिंह बिना सूचना के ही अनुपस्थित थे. उपस्थिति पंजी में बच्चों की हाजिरी 337 बनी थी. जबकि विद्यालय में उस समय मात्र 171 बच्चे ही उपस्थित थे. मध्य विद्यालय सरौना के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविकांत भी अनुपस्थित मिले. लेकिन उन्होंने शिक्षक उपस्थिति पंजी में एक ओवदन लिख कर छोड़ दिया था. जिस पर बीइओ द्वारा अवकाश की स्वीकृति नहीं थी. छात्रों के उपस्थिति पंजी में 185 छात्रों की उपस्थिति दर्शायी गयी थी. जबकि 12 बजे मात्र 91 बच्चे ही उपस्थित थे. बीडीओ जब आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 72 पहुंचे तो वहां मात्र चार बच्चे उपस्थित थे. जबकि उपस्थिति पंजी में 40 बच्चे की उपस्थिति दर्शायी गयी थी. बीडीओ ने कहा कि सरकार के लगातार प्रयास के बावजूद शिक्षक अपनी शैली में कोई बदलाव नहीं ला रहे हैं. उन्होंने इस संबंध में कहा कि दोषी पाये गये शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >