याद कये गये इंदिरा गांधी व लौह पुरुष सरदार पटेल प्रतिनिधि , मुंगेरकांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में शनिवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार अरुण ने की. उपस्थित कांग्रेसियों ने दोनों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में भारतीय राजनीति की दिशा बदलते हुए देश के बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया. साथ ही राजबाड़ों का प्रीवी पर्स को समाप्त किया. बांग्लादेश की आजादी तथा देश के अंदर हरित क्रांति इंदिरा गांधी की ही देन है. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की सशक्त महिला बनी और विश्व के मानचित्र पर भारत को उतारा. वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल पेशा से वकील थे एवं महात्मा गांधी से उम्र में मात्र तीन साल छोटा रहने के बावजूद उन्होंने बापू को अपना गुरु मान लिया. पटेल जी की कार्य दक्षता का सम्मान करते हुए बापू ने उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा था. पटेल जी केवल राष्ट्र हित की बातों को अमल में लाते थे. अरुण ने कहा कि नेताद्वय देश की अखंडता के प्रति समर्पित थे. मौके पर राम मोहन सिंह, प्रभात कुमार मिश्र, रणजीत सिंह, मो. नुरूल्लाह, सुषमा देवी, राम प्रसाद विस्मिल, मो. आजमत हुसैन, रणजीत यादव, अजीत मालाकार सहित अन्य मौजूद थे.
याद कये गये इंदिरा गांधी व लौह पुरुष सरदार पटेल
याद कये गये इंदिरा गांधी व लौह पुरुष सरदार पटेल प्रतिनिधि , मुंगेरकांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में शनिवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार अरुण ने की. उपस्थित कांग्रेसियों ने दोनों के […]
