सेवा पुस्तिका संधारण में राशि लेने वालो पर होगी करवाई

सेवा पुस्तिका संधारण में राशि लेने वालो पर होगी करवाई -सोनो में नियोजित शिक्षको की बैठक में डीइओ ने किया शिरकत-दीपावली से पूर्व शिक्षकों को मिल सकता है वेतनफोटो 12 (शिक्षकों को संबोधित करते डीइओ)प्रतिनिधि, सोनो स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय में शनिवार को वेतनमान निर्धारण व सेवा पुस्तिका संधारण में हो रही परेशानियों को लेकर […]

सेवा पुस्तिका संधारण में राशि लेने वालो पर होगी करवाई -सोनो में नियोजित शिक्षको की बैठक में डीइओ ने किया शिरकत-दीपावली से पूर्व शिक्षकों को मिल सकता है वेतनफोटो 12 (शिक्षकों को संबोधित करते डीइओ)प्रतिनिधि, सोनो स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय में शनिवार को वेतनमान निर्धारण व सेवा पुस्तिका संधारण में हो रही परेशानियों को लेकर प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने बैठक किया़ जिला शिक्षा पदाधिकारी बी एन झा भी उक्त बैठक में पहुंच कर उपस्थित शिक्षकों को संबोधित किया़ सेवा पुस्तिका संधारण में संकुल समन्वयक द्वारा अवैध राशि मांगने को लेकर कुछ शिक्षको द्वारा फोन पर किये गये शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे समन्वयको पर सख्त करवाई की जायेगी़ हालांकि शिकायतकर्ता शिक्षक द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी थी़ डीइओ ने स्पष्ट तौर पैट कहा कि सेवा पुस्तिका संधारण में कोई राशि की मांग अवैध रूप से करने पर विभागीय करर्वाई आवश्यक रूप से की जायेगी़ उन्होंने शिक्षको से कहा कि कल तक हर हाल में अपनी सेवा पुस्तिका संधारण हेतु जमा करें. उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि आप शिक्षकों का सहयोग रहा तो दीपावली से पूर्व आपको वेतन दे दिया जायेगा़ वेतनमान निर्धारण के संदर्भ में चर्चा करते हुए उन्होंने शिक्षकों को अब अपना दायित्व बेहतर ढंग से निर्वहन करने को कहा़ मौके पर कई संकुल समन्वयक के अलावे बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >