अपहृत राजमस्त्रिी सतीश की हत्या ! अपहर्ता फरार

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली से अगवा सतीश कुशवाहा का 36 घंटे बाद भी पुलिस कोई सुराग हासिल नहीं कर पायी है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपहर्ताओं ने सतीश कुशवाहा की हत्या कर दी है. इधर इस मामले में पुलिस ने आरोपी चौखंडी निवासी गणेश सहनी एवं सकलदेव सहनी को […]

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली से अगवा सतीश कुशवाहा का 36 घंटे बाद भी पुलिस कोई सुराग हासिल नहीं कर पायी है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपहर्ताओं ने सतीश कुशवाहा की हत्या कर दी है. इधर इस मामले में पुलिस ने आरोपी चौखंडी निवासी गणेश सहनी एवं सकलदेव सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जबकि मुख्य अपहर्ता सदानंद यादव एवं प्रमोद यादव की तलाश की जा रही. सतीश कुशवाहा अपहरण कांड को लेकर गठित पुलिस टास्क फोर्स के अधिकारी प्रशिक्षु डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को अनेक स्थानों पर छापेमारी की. किंतु अपहृत का कोई सुराग नहीं मिल पाया. इस मामले में चश्मदीद गणेश सहनी से पुलिस ने गहन पूछताछ की. जिसमें गणेश सहनी ने बताया कि उसके सामने ही महुली गांव से सदानंद यादव एवं प्रमोद यादव पिस्तौल की नोक पर सतीश को पकड़ कर दियारा की ओर ले गया था.

इधर माना जा रहा है कि अपहर्ताओं ने अपहृत सतीश कुशवाहा की हत्या कर शव को गायब कर दिया है. वैसे इसकी पुष्टि नहीं की जा रही. क्योंकि शव मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. विदित हो कि वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के बसगढ़ा निवासी सतीश कुमार कुशवाहा एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौखंडी निवासी गणेश कुमार सहनी गुरुवार की सुबह मजदूरी के लिए महुली गांव गया था. जहां से सतीश अगवा हो गया.

गणेश सहनी की माने से तो महुली के सदानंद यादव एवं प्रमोद यादव ने उसका अपहरण कर लिया. इधर अपहृत के भतीजा कुंदन ने इस मामले में अपने ही ससुर सकलदेव सहनी, साला अमित सहनी, सास शीला देवी, प्रमोद यादव, सदानंद यादव एवं गणेश सहनी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रेम विवाह बना अपहरण का कारण अपहृत सतीश कुशवाहा का भतीजा कुंदन कुशवाहा ने चौखंडी निवासी सकलदेव सहनी की बेटी से प्रेम विवाह किया. उसी समय से दोनों में विवाद चल रहा है.

वर्तमान में दोनों पति-पत्नी चाचा सतीश के साथ ही रहते हैं. इस कारण दोनों परिवार में हमेशा ताना-तनी बनी रहती है. इसी बीच सतीश का अपहरण हो गया. मामला भी दर्ज हुआ. लेकिन अब तक अपहृत का कोई सुराग नहीं मिला है. जताई जा रही हत्या की आशंका सतीश के साथ गये गणेश की माने तो सदानंद यादव व प्रमोद यादव ने सतीश का अपहरण किया और दियारा ले गया. जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. बताया जाता है कि सकलदेव सहनी शराब बेचता था.

जहां सदानंद और प्रमोद शराब पीने आता था. इसी दौरान दोनों का सकलदेव सहनी के घर की महिलाओं से भी प्रगाढ़ संबंध बन गया. सदानंद की बेटी से अपहृत सतीश का भतीजा कुंदन ने प्रेम विवाह कर लिया. इसी दौरान सदानंद और प्रमोद ने महुली से ही सतीश और गणेश को अगवा कर लिया. लेकिन गणेश भाग आया. जिसके कारण शक की सुई उसकी ओर भी घुमने लगा. पुलिस ने दियारा क्षेत्र के साथ ही कई स्थानों पर छापेमारी की पर सतीश का कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका.

अब आशंका जताई जा रही है कि कहीं अपहर्ताओं ने सतीश की हत्या तो नहीं कर दी? कहते हैं पुलिस अधिकारी प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी गणेश सहनी एवं सकलदेव सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >