पूजा समिति के विरुद्ध कार्रवाई एक साजिश प्रतिनिधि , जमालपुरशारदीय नवरात्रि के दौरान जमालपुर की दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने निंदा की है. नेताओं ने कहा है कि करीब दर्जन भर दुर्गा एवं काली पूजा समितियों की विरुद्ध की गई कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित होकर तथा सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश है.बजरंग दल के नगर संयोजक योगेश कुमार, विद्यार्थी प्रमुख संजय कुमार, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, जिला मंत्री भवेश सिंह तथा सह मंत्री प्रो दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि इस निर्णय से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है. उन्होंने कहा कि गत 18 अक्तूबर को एक ऑटो चालक से जबरदस्ती मुहर्रम का चंदा वसूली के क्रम में मारपीट करने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया जाना तथा विसर्जन के दौरान विलंब होने पर पूजा समितियों का लाइसेंस रद किया जाना प्रशासन की दोहरी मानसिकता का परिचायक है. विसर्जन में देरी पर कार्रवाई हिंदू धर्म के खिलाफ दुर्भावना है. यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो विहिप तथा बजरंग दल सड़क पर उतरेगी.
पूजा समिति के विरुद्ध कार्रवाई एक साजिश
पूजा समिति के विरुद्ध कार्रवाई एक साजिश प्रतिनिधि , जमालपुरशारदीय नवरात्रि के दौरान जमालपुर की दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने निंदा की है. नेताओं ने कहा है कि करीब दर्जन भर दुर्गा एवं काली पूजा समितियों की विरुद्ध […]
