चार घंटे तक शहर में ठप रहा विद्युत आपूर्ति फोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : घायल का चल रहा इलाज प्रतिनिधि, मुंगेर शहर के सेवायन गली में शनिवार की दोपहर भारी बारिश के बीच 11 केवीए का विद्युत तार नीचे गिर गया. जिसकी चपेट में आकर 50 वर्षीय अशोक रॉय गंभीर रूप से घायल हो गया. वह निजी नर्सिंग होम सेवायन में ही काम करता है. तत्काल ही उसे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी. किंतु उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी अशोक रॉय सेवायन में काम करता है. बारिश के दौरान ही जब वह घर जाने के लिए सड़क पर मोटर साइकिल निकाल रहा था तो उसी दौरान जर्जर 11 केवीए का विद्युत तार उसके शरीर पर गिर गया. उस समय विद्युत प्रवाह जारी था. फलत: वह बुरी तरह जख्मी होकर वहीं गिर पड़ा. नर्सिंग होम के कर्मियों ने उसे उठा कर अस्पताल ले गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. किंतु उसकी स्थिति काफी गंभीर बतायी जाती है. तत्काल ही उसे पटना रेफर कर दिया गया है. ——————-बिजली आपूर्ति रही बाधित मुंगेर : सेवायन के समीप 11 केवीए का विद्युत तार गिरने के कारण मुंगेर शहर में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही. जिसके कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. बारिश के बीच उमस भरी गरमी में लोग परेशान रहे. दूसरी ओर बिजली नहीं रहने से बाजार के साथ ही सरकारी कार्यालय, बैंक, पोस्टऑफिस में भी कामकाज पर असर पड़ा.
11 केवीए का विद्युत तार गिरने से एक व्यक्ति झुलसा
चार घंटे तक शहर में ठप रहा विद्युत आपूर्ति फोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : घायल का चल रहा इलाज प्रतिनिधि, मुंगेर शहर के सेवायन गली में शनिवार की दोपहर भारी बारिश के बीच 11 केवीए का विद्युत तार नीचे गिर गया. जिसकी चपेट में आकर 50 वर्षीय अशोक रॉय गंभीर रूप से घायल हो […]
