खुशखबरी : अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के बीच बंटेगी छात्रवृत्ति राशि

वित्तीय वर्ष 2014-15 के इंटर व मैट्रिक के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को मिलेगा लाभ प्रतिनिधि : मुंगेर जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 में इंटर व मैट्रिक परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति की राशि वितरित किया जायेगा. इस मद में विभाग […]

वित्तीय वर्ष 2014-15 के इंटर व मैट्रिक के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को मिलेगा लाभ प्रतिनिधि : मुंगेर जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 में इंटर व मैट्रिक परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति की राशि वितरित किया जायेगा. इस मद में विभाग को लाखों रुपये उपलब्ध करा दिये गये है जो चेक के माध्यम से विद्यार्थी को उपलब्ध कराया जायेगा. जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो खिलाफत अंसारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में जो अल्पसंख्यक बच्चे इंटर व मैट्रिक में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. उनके बीच छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि इंटर परीक्षा में 36 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उसे 15 हजार रुपये छात्रवृत्ति की राशि दी जायेगी. जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली 213 छात्राओं के बीच प्रति छात्रा 10 हजार रुपये चेक के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि दी जायेगी. उन्होंने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 102 छात्र-छात्राओं के बीच पूर्व में ही प्रति छात्रा 10 हजार की राशि छात्रवृत्ति के तौर पर वितरित किया जा चुका है. अब द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 506 छात्र-छात्राओं के बीच प्रति छात्र 8 हजार रुपये चेक के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि दी जायेगी. छात्रवृत्ति की राशि विभाग द्वारा जिला को उपलब्ध करा दिया गया है. शीघ्र ही शिविर आयोजित कर जिलाधिकारी के हाथों छात्रवृत्ति की राशि वितरित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >