स्टेशन के मालगोदाम क्षेत्र में नाग-नागिन से सनसनी

फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : सांप को मारकर दिखाते लोग प्रतिनिधि, जमालपुररेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम क्षेत्र में बुधवार को नाग-नागिन के जोड़े निकलने से एकबारगी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. इसको लेकर कुछ देर के लिये स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बन गयी. हर आने-जाने वाले लोग इसको देखने के लिये कुछ पल […]

फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : सांप को मारकर दिखाते लोग प्रतिनिधि, जमालपुररेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम क्षेत्र में बुधवार को नाग-नागिन के जोड़े निकलने से एकबारगी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. इसको लेकर कुछ देर के लिये स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बन गयी. हर आने-जाने वाले लोग इसको देखने के लिये कुछ पल वहां ठिठक रहे थे.माल गोदाम क्षेत्र में बड़े नाले की सफाई की जा रही थी. इसी क्रम में वहां के प्लेटफॉर्म पर लगे टेलीफोन के एक बेकार खंभा से एक दुधिया विषधर निकल पड़ा. कुछ लोगों ने उसे मारने का प्रयास आरंभ किया. इस बीच उसके फुफकार से ही लोगों में दहशत फैल गई. इसी क्रम में ईंट पत्थर से नाग पर वार किया जाने लगा. जिसके कारण वह सफाई की जाने वाले नाले में गिर पड़ा. जहां उसे मार डाला गया. परंतु इस घटना के महज दस मिनट बाद ही उसी टेलीफोन के खंभा से फुफकारती हुई नागिन भी निकल पड़ी. एक बार वहां फिर अफरा-तफरी मच गई. परंतु नागिन का हश्र भी वही किया गया. घटना को ले कर शहर में चर्चा का बाजार गरम रहा. कुछ लोगों ने बताया कि वर्षों से नाग-नागिन का जोड़ा वहां रहता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >