प्रतिनिधि, मुंगेर एक्ट अप्रेंटिश संघर्ष समिति जमालपुर की एक बैठक बुधवार को जनता पुस्तकालय लोहचा पाटम में हुई. इसमें वर्ष 2009 व 2011 में अप्रेंटिश प्रशिक्षण के अधिसूचना का परिणाम घोषित नहीं करने पर विरोध प्रदर्शित किया गया. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार रंजन व संचालन सचिव धीरज कुमार ने किया. छात्र व युवाओं ने कहा कि अप्रेंटिश के प्रशिक्षण का परिणाम घोषित नहीं करने के कारण छात्रों की उम्र सीमा समाप्त हो गयी. साथ ही वर्ष 2015 में जो अप्रेंटिश के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगा गया है उसमें पूर्व के छात्र आवेदन नहीं कर सके. छात्रों का कहना था कि जमालपुर रेल कारखाना में वर्षों से पदस्थापित मुख्य कारखाना प्रबंधक की गलत नीति के कारण छात्रों का भविष्य दावं पर लग गया है. धीरज कुमार ने कहा कि वर्ष 2009 एवं 2011 का परिणाम प्रकाशित नहीं कर रेल प्रशासन अपनी नाकामियों का परिचय दे रहा. इस मौके पर उपाध्यक्ष नीरज कुमार ने छात्र-नौजवानों से अपील किया कि वे एकजुट होकर रेल प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन को तेज करे और वर्ष 2009 एवं 2011 के अप्रेंटिश का रिजल्ट जारी करने के लिए दबाव बनाये. बैठक में पंकज कुमार, धर्मवीर कुमार, राजीव कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही रेल प्रशासन
प्रतिनिधि, मुंगेर एक्ट अप्रेंटिश संघर्ष समिति जमालपुर की एक बैठक बुधवार को जनता पुस्तकालय लोहचा पाटम में हुई. इसमें वर्ष 2009 व 2011 में अप्रेंटिश प्रशिक्षण के अधिसूचना का परिणाम घोषित नहीं करने पर विरोध प्रदर्शित किया गया. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार रंजन व संचालन सचिव धीरज कुमार ने किया. छात्र […]
