मुंगेर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा दो फरवरी से जिले के 25 केंद्रों पर ले रही है. इसके पांचवें दिन की परीक्षा शनिवार को हुई. इसमें कुल 16,063 परीक्षार्थियों में 15,756 परीक्षार्थी उपस्थित व 307 अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. इंटर परीक्षा को लेकर सुबह 8 बजे से ही केंद्रों पर भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गयी थी. प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के रसायनशास्त्र विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 11,166 परीक्षार्थियों में 10,974 परीक्षार्थी उपस्थित व 192 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कला एवं वोकेशनल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 4,897 परीक्षार्थियों में 4,782 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 115 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद छठे दिन की परीक्षा सोमवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में कला एवं वाणिज्य संकाय के हिंदी विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के इतिहास, विज्ञान संकाय के एग्रीकल्चर तथा वोकेशनल के इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-1 विषय की परीक्षा ली जायेगी. इधर, परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की गहन जांच की गयी. हलांकि प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की भीड़ अधिक हो जाने के कारण विभिन्न परीक्षा केंद्रों वाले मार्ग में जाम की स्थिति बन गयी थी.
रसायनशास्त्र और अंग्रेजी की 307 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा दो फरवरी से जिले के 25 केंद्रों पर ले रही है
