मुंगेर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी से जिले के 25 केंद्रों पर ली जा रही है. जिसमें मंगलवार को हुये सातवें दिन की परीक्षा में कुल 1,328 परीक्षार्थियों में 1,307 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. इंटर के सातवें दिन की परीक्षा दो पालियों में हुयी. जिसमें प्रथम पाली में कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं वोकेशनल संकाय के भाषा की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 1,096 परीक्षार्थियों में 1,086 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही दूसरी पाली में कला संकाय के मनोविज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के इंटरपेन्योरशिप विषय की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 232 परीक्षार्थियों में 221 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब आठवें दिन की परीक्षा बुधवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में कला संकाय के संगीत विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के गृह विज्ञान तथा वोकेशनल के इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-2 विषय की परीक्षा ली जायेगी.
इंटर परीक्षा के सातवें दिन 21 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
प्रथम पाली में कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं वोकेशनल संकाय के भाषा की परीक्षा ली गयी
