स्नातक सेमेस्टर-4 परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में 2 परीक्षार्थी निष्कासित

दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र से दो परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के 9 सितंबर से सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा 27 केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके तीसरे दिन की परीक्षा गुरुवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 10,452 परीक्षार्थियों में 10,306 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 146 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं तीसरे दिन की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में 2 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. स्नातक सेमेस्टर-4 के तीसरे दिन की परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में एमजेसी के ग्रुप-ए में शामिल विषय वणस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, वाणिज्य, भूगोल, गणित, भौतिकी, जंतुविज्ञान के पेपर-6 की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 3,927 परीक्षार्थियों में 3,871 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में एमजेसी के ग्रुप-बी में शामिल विषय एआईएच, बांग्ला, हिंदी, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, गांधी विचार के पेपर-6 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 6,525 परीक्षार्थियों में 6,435 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र से दो परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया. इधर अब शुक्रवार को चौथे दिन की परीक्षा दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में एमजेसी के ग्रुप-सी में शामिल विषय राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, संस्कृत के पेपर-6 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमजेसी के ग्रुप-बी में शामिल विषय इतिहास, आईआरपीएम, पाली, संगीत, समाजशास्त्र, उर्दू के पेपर-6 की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >