एलएलबी सेमेस्टर-4 की परीक्षा में 173 परीक्षार्थी हुए शामिल

आज प्रथम पाली में एलएलबी सेमेस्टर-2 के कांस्टीट्यूशन लॉ व दूसरी पाली में एलएलबी सेमेस्टर-6 के इनवाइरोमेंटल लॉ विषय की होगी परीक्षा

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-6 की परीक्षा आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर 26 नवंबर से आरंभ की है. इसके दूसरे दिन गुरुवार को एलएलबी सेमेस्टर-4 की परीक्षा ली गयी. परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार मंडल ने बताया कि दूसरे दिन एलएलबी सेमेस्टर-4 के भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 174 परीक्षार्थियों में 173 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया. इधर अब शुक्रवार को तीसरे दिन दो पालियों में परीक्षा होगी. इसमें एलएलबी सेमेस्टर-2 और 6 की परीक्षा ली जायेगी. शुक्रवार को तीसरे दिन प्रथम पाली में एलएलबी सेमेस्टर-2 के कांस्टीट्यूशन लॉ विषय की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में एलएलबी सेमेस्टर-6 के इनवाइरोमेंटल लॉ विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >