गंगा स्नान के दौरान डूबी 15 वर्षीय किशोरी, एसडीआरएफ कर रही तलाश

एसडीआरएफ कर रही तलाश

प्रतिनिधि, मुंगेर. धरहरा थाना क्षेत्र के शिवकुंड दुर्गा स्थान घाट में सोमवार की दोपहर गंगा स्नान के दौरान एक 15 वर्षीय किशोरी डूब गयी. जिसकी तलाश अबतक एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही है. वहीं युवती के गंगा में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकर मच गया है. बताया गया कि शिवकुंड निवासी नटवर सिंह की पुत्री कली कुमारी अपने बड़े चाचा रामकुमार सिंह के साथ सोमवार को गंगा स्नान के लिये शिवकुंड घाट गयी थी. जहां स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गयी. इसके बाद बड़े चाचा द्वारा उसकी तलाश की गयी. साथ ही इसकी सूचना पुलिस व परिवार के अन्य लोगों को दी गयी. जिसके बाद सूचना पर सीओ वीरेंद्र कुमार, हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार पहुंचे और एचडीआरएफ को बुलाया गया. जिसके द्वारा देर शाम तक कली कुमारी की तलाश की गयी. इधर, कली के डूबने की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि नटवर सिंह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के फरिदाबाद में रहते हैं. जहां कली इंटर की पढ़ाई करती है. कली दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ी थी. इधर, कली की मां रेबी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कली की तलाश गोताखोर न होने के कारण विलंब से हुई. यदि गोताखोर होते तो उनके द्वारा कली के तलाश में मदद मिलती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >