मुजफ्फरपुर : वाहन चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात हवलदार को गोलियों से भूना, पैतृक गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

मुंगेर : बिहार के मुजफ्फरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात हवलदार मलेश्वर राम को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया और उनकी कार्बाइन लूट ली. वे सकरा थाना क्षेत्र के मारकन चेकपोस्ट के पास वाहनों की जांच कर रहे थे. मृतक हवलदार मलेश्वर राम मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड […]

मुंगेर : बिहार के मुजफ्फरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात हवलदार मलेश्वर राम को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया और उनकी कार्बाइन लूट ली. वे सकरा थाना क्षेत्र के मारकन चेकपोस्ट के पास वाहनों की जांच कर रहे थे. मृतक हवलदार मलेश्वर राम मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड हसनपुर गांव के निवासी थे. उसके मौत की खबर सुनते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया. वहीं उसके पैतृक गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

हवलदार मालेश्वर के मौत की खबर सुनते ही उसके सभी परिजन मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गये. प्रभात खबर की टीम जब उसके घर पर पहुंची तो उसके घर में कुछ रिश्तेदार मौजूद थे. पड़ोसी सुभाष कुमार ने बताया कि मृतक पांच भाई था, जिसमें मृतक सबसे बड़ा भार्इ था. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी आभा देवी के अलावे उनकी पुत्री पम्मी कुमारी, सुम्मी कुमारी, मुस्कान तथा पुत्र गोलू सभी मुजफ्फरपुर के लिए निकल गये.

बताया गया कि मृतक की बड़ी पुत्री पम्मी की शादी इसी साल जून में बड़े ही धूम-धाम के साथ की थी. मालेश्वर के सेवानिवृत्ति में लगभग 5 साल बचा हुआ था. जिसके कारण वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी सक्रिय थे. किंतु उन्हें क्या पता था कि अब उसके सारे अरमान धरे के धरे रह जायेंगे. मालेश्वर की मौत से सीताकुंड हसनपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. सभी लोग मालेश्वर के शव गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >