चलती ट्रेन से गिरा युवक, घायल

चलती ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हो गया. घटना सोमवार की शाम घोड़ासहन रेलवे स्टेशन से पूरब 18 नम्बर पुल के निकट की बताई जा रही हैं.

घोड़ासहन . चलती ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हो गया. घटना सोमवार की शाम घोड़ासहन रेलवे स्टेशन से पूरब 18 नम्बर पुल के निकट की बताई जा रही हैं. जहां सीतामढ़ी की ओर से आ रही अमृत भारत ट्रेन से गिरने से जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी निवासी भोला साह के 45 वर्षीय पुत्र संजय साह गंभीर रूप से चोटिल हो गया. नीचे गिरने से सिर उसका चोटिल हो गया. आनन फानन में लोगो द्वारा उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. इधर सूचना पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंच घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की और घटना की सूचना उसके परिजनों को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >