राखी बांध कर लौट रही महिला को वाहन ने मारी ठोकर, मौत

बरदाहा पूल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक महिला की मौत हो गयी.

मोतिहारी. मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरदाहा पूल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक महिला की मौत हो गयी. मृतका झालो देवी (55) बरदाहा के स्व लालबहादूर पासवान की पत्नी थी. वह अपने भाई को राखी बांधने शिवहर पहाड़पुर गयी थी. बस पकड़ कर पकड़ीदयाल आयी. वहां से पैदल घर लौटते समय बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी. परिजन इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष शिप्रा राजपूत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >