संदिग्ध परिस्थिति में महिला का हुई मौत

बंजरिया शमी माई मंदिर के समीप स्थित वार्ड नंबर 22 में मंगलवार देर संध्या में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई.

बंजरिया.थाना क्षेत्र के बंजरिया शमी माई मंदिर के समीप स्थित वार्ड नंबर 22 में मंगलवार देर संध्या में एक विवाहिता का संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद सुसराल वाले घर छोड़ फरार है. मृतका का पहचान आकाश ध्रुव उर्फ छोटू का 32 वर्षीय पत्नी खुशी कुमारी के रूप में हुई है. घटना का सूचना मिलते ही बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार शिकारगंज थाना के कपूर पकड़ गांव निवासी अजय कुमार सिंह ने अपना पुत्री खुशी का शादी वर्ष 2012 में हिंदू – रीति रिवाज से स्व. ध्रुव सिंह के बड़े पुत्र सोनू कुमार से की थी. 2023 में सोनू का मौत हो गई, उसके बाद परिजनों व रिश्तेदारों के दबाव देने के बाद छोटे पुत्र आकाश ध्रुव उर्फ छोटू से 2024 में अरेराज मंदिर में शादी हुई. पहले पति से एक पुत्र व एक पुत्री है. छोटू से शादी के बाद परिवार में हमेशा परिवारिक कलह का बात सामने आया है. मृतका के भाई सचिन कुमार ने बताया कि आकाश, उसकी मां, बहन व ननदोई के द्वारा मेरी बहन को दूसरे शादी के बाद से हमेशा परेशान कर हत्या करने का धमकी दी जा रही थी.

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजन घर छोड़ फरार है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >