मोतिहारी: कवलपुर नहर का ट्रांसफार्मर जला, दो दिन से अंधेरे में 500 घर, ग्रामीणों में आक्रोश

तुरकौलिया के कवलपुर नहर पर लगा ट्रांसफार्मर जलने से दो दिनों से सैकड़ों घरों में बिजली आपूर्ति ठप है. ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी, तुरकौलिया से आफताब आलम की रिपोर्ट

Motihari News: तुरकौलिया प्रखंड के कवलपुर नहर के समीप लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से आसपास के कई गांवों में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है. भीषण गर्मी के बीच सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.

बिजली नहीं रहने से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि तुरकौलिया मध्य पंचायत के बसवरिया टोला, पूर्वारी टोला और शर्मा टोला समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है. बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट गहरा गया है. मोबाइल चार्जिंग, पंखा, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े हैं. बच्चों की पढ़ाई और किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है.

अधिक लोड को बताया वजह

उपभोक्ताओं का कहना है कि 63 केवीए क्षमता वाले एकमात्र ट्रांसफार्मर पर करीब 500 से 600 घरों का भार है. इसी लाइन से दो पेट्रोल पंप, दो चिरान मिल और एक धर्मकांटा भी संचालित होता है. अधिक लोड के कारण हर दो-तीन महीने में ट्रांसफार्मर जल जाता है.

ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से एक अतिरिक्त 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश

जले ट्रांसफार्मर के पास उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया. बाद में विभागीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए.

क्या बोले जेई

विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >