घर के पास ही सुनी जाएगी आपकी शिकायत, 18 अगस्त को मोतिहारी में लगेगा खास सहयोग शिविर

आम जनता को नागरिक सुविधाएं दिलाने और स्थानीय समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए मोतिहारी नगर निगम 18 अगस्त 2026 को वार्डवार 'सहयोग शिविर' का आयोजन कर रहा है. इन शिविरों में सीधे अधिकारियों द्वारा लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उनका मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा.

Motihari News: आम जनता को बुनियादी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए मोतिहारी नगर निगम की ओर से 18 अगस्त 2026 को वार्डवार "सहयोग शिविर" आयोजित किया जाएगा. सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक-9315 के अनुपालन में आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य वार्ड स्तर पर ही लोगों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया को तेज करना है.

नगर निगम कार्यालय

वार्ड 30 और 31 में अलग-अलग जगह लगेगा कैंप

नगर आयुक्त की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार सहयोग शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा. वार्ड संख्या 30 के नागरिकों के लिए वनस्पति माई मंदिर, गदरिया में शिविर लगाया जाएगा. वहीं वार्ड संख्या 31 के लोगों के लिए राजकीय मध्य विद्यालय, हरदिया उर्दू को शिविर स्थल बनाया गया है.

मौके पर सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं

सहयोग शिविर में वार्डवासियों की स्थानीय समस्याओं और नगर निगम से जुड़ी शिकायतों को सुना जाएगा. लोगों को नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क करने का अवसर मिलेगा. प्रशासन का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर ही समाधान किया जा सके.

वार्ड 30 के लिए इन अधिकारियों की तैनाती

वार्ड संख्या 30 के शिविर की जिम्मेदारी प्रशांत कुमार चौधरी, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, सितांशु कुमार, सहायक वास्तुविद और नीतेश कुमार, कनीय अभियंता को दी गई है. अधिकारी शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं और तकनीकी मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे.

वार्ड 31 की कमान इन अधिकारियों के हाथों में

वार्ड संख्या 31 के शिविर में अमर प्रेम चौरसिया, नगर योजना पर्यवेक्षक, सौरव राज, कनीय अभियंता और नवीन कुमार, कनीय अभियंता को तैनात किया गया है. संबंधित अधिकारी वार्डवासियों की शिकायतें सुनकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

टैक्स, डेटा एंट्री और लिपिकीय कार्य के लिए भी टीम तैनात

शिविर के सुचारू संचालन के लिए टैक्स कलेक्शन, लिपिकीय कार्य और डेटा एंट्री से जुड़े कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है. इनमें भवेश कुमार, रवि रंजन कुमार, अवधेश कुमार ठाकुर, प्रफुल्ल चन्द्र, भरत राम, संतोष कुमार यादव, दिलीप कुमार और नवल किशोर प्रसाद शामिल हैं.

तकनीकी सहयोग के लिए अनुपम कुमार, अशोक कुमार, हिमांशु कुमार, रवि रंजन, दिपेन्द्र कुमार और गौरव कुमार समेत कंप्यूटर एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर भी मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: 17 से 22 अगस्त तक लगेगा विशेष बिजली बिल सुधार शिविर, मौके पर होगा शिकायतों का समाधान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >