चोरी की बाइक खरीदने पहुंचे नेपाल के दो युवक गिरफ्तार, शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा

रामगढ़वा पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने आए नेपाल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शराब तस्करी के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

Motihari News: रामगढ़वा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम रघुनाथपुर चौक के समीप कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने की नीयत से पहुंचे नेपाल के दो युवकों को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान जिस मोटरसाइकिल से दोनों पहुंचे थे, वह भी चोरी की निकली. पूछताछ में दोनों के नेपाली शराब तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आई. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Ramgarhwa News: चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए नेपाल के दो युवक

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर रघुनाथपुर चौक के समीप संदिग्ध गतिविधि को लेकर जांच की गई. इसी दौरान नेपाल से आए दो युवकों को पकड़ा गया. उनके पास मौजूद मोटरसाइकिल की जांच करने पर वह चोरी की निकली.

बरामद मोटरसाइकिल पर बीआर 22ई/9101 नंबर अंकित है. पुलिस अब बाइक के वास्तविक मालिक और चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.

शराब तस्करी के कैरियर का करते थे काम

पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वे नेपाली शराब के कैरियर के रूप में काम करते हैं. उनका कहना है कि नेपाल से शराब लाकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करते थे.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में एक कारोबारी का भी नाम सामने आया है, जिसने बरामद मोटरसाइकिल कथित रूप से 15 हजार रुपये में दी थी. पुलिस अब उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है.

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के परसा जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के बहुअरी वार्ड संख्या-24 निवासी रमेश गिरि के पुत्र शिवानंद गिरी तथा बारा जिले के कलैया थाना क्षेत्र के बैराठपुर निवासी हरि नारायण सिंह के पुत्र आदित्य सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया.

कांड संख्या 391/26 दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

रामगढ़वा पुलिस ने मामले में कांड संख्या 391/26 दर्ज किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि चोरी की बाइक उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के साथ-साथ शराब तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है.

तीन बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक और गिरफ्तार

इधर, पुलिस ने अलग कार्रवाई में रघुनाथपुर निवासी स्वर्गीय प्रेमचंद्र सिंह के पुत्र धनंजय सिंह को तीन बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस का कहना है कि नेपाली शराब की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का खास ऑफर, 1 रुपये में 24 दिन की वैधता और 1GB डेटाता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >