22 बंडल लॉटरी के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

नागालैंड स्टेट का 22 बंडल लॉटरी, 31 सौ नकद, दो मोबाइल, लॉटरी के हिसाब-किताब वाला 15 रजिस्टर, गुगल पे का क्यूआर कोड व एक कैलकुलेटर बरामद हुआ है.

मोतिहारी . शहर के मीना बाजार बर्फ फैक्ट्री के पास से लॉटरी के दो धंधेबाज पकड़े गये. उनके पास से नागालैंड स्टेट का 22 बंडल लॉटरी, 31 सौ नकद, दो मोबाइल, लॉटरी के हिसाब-किताब वाला 15 रजिस्टर, गुगल पे का क्यूआर कोड व एक कैलकुलेटर बरामद हुआ है. नगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार भास्कर नबताया कि दोनों धंधेबाज लॉटरी कारोबार के साथ शराब की तस्करी भी करते है. उनके पास से एक बोतल शराब भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार लॉटरी धंधेबाजों में छतौनी का विशाल कुमार व संजीत कुमार शामिल है. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >