Motihari News: मोतिहारी. डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरोतर स्थित वार्ड संख्या 14 में सोमवार को सर्पदंश से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सरोतर गांव निवासी मुन्ना सहनी की पुत्री अमृता कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
Dumariaghat News: घर में खेल रही थी बच्ची, सांप ने डसा
बताया जाता है कि अमृता कुमारी सोमवार को अपने घर में खेल रही थी. इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया. सर्पदंश के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी.
परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने घटना की जानकारी दी.
यह भी पढ़ें: सस्ता नारियल पानी देने का झांसा, कारोबारी से साइबर अपराधियों ने ठगे 2.10 लाख रुपये
