Motihari:ट्रैक्टर गैराज संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

शिवहर-बंजरिया पथ में बंजरिया गांव के समीप अपाचे सवार बदमाशों ने गैराज संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी है.

Motihari: मधुबन.थाना क्षेत्र के शिवहर-बंजरिया पथ में बंजरिया गांव के समीप अपाचे सवार बदमाशों ने गैराज संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी है. मृतक शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के गाजीपुर कटसरी गांव का सुभान मिस्त्री 45 वर्ष है. बताया जाता है कि मधुबन से पीछा कर बदमाशों ने बंजरिया के गांव में मंदिर के पहले तीन गोली सीने में उतार दिया है. सुभान मधुबन स्थित ट्रैक्टर गैराज को बंदकर गांव लौट रहा था.घटना रात करीब 9.30 बजे की है. मृतक स्टाफ आगे दूसरी बाइक से था.घटना के बाद स्थानीय लोगों को सुभान को मधुबन सामुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे.जहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था.तबतक सुभान की मृत्यु हो चुकी थी.चिकित्सको की अनुपस्थिति से नाराज लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी किया है.बताया जाता है कि सुभान ट्रैक्टर का बड़ा मिस्त्री है.जिसका गैराज तेतरिया में रोड में अवस्थित है.घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.वहीं सूचना पर पकड़ीदयाल एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी,थानाध्यक्ष संजीव मौआर घटनास्थल पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >